जल्द भारत में लॉन्च होंगे Realme के नए स्मार्ट TV मॉडल्स, कंपनी ने किया ये दावा

Bluetooth SIG पर दो नए Realme LED TV वेरिएंट्स को स्पॉट किया गया है, जिससे ये मालूम होता है कि जल्द ही नए TV मॉडल्स लॉन्च किए जा सकते हैं।

Update: 2020-04-16 10:14 GMT
जल्द भारत में लॉन्च होंगे Realme के नए स्मार्ट TV मॉडल्स, कंपनी ने किया ये दावा

नई दिल्ली: Realme अब होम इंटरटेनमेंट स्पेस में उतरने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही भारत में नए स्मार्ट TV मॉडल्स लॉन्च कर सकती है। दरअसल, Bluetooth SIG पर दो नए Realme LED TV वेरिएंट्स को स्पॉट किया गया है, जिससे ये मालूम होता है कि जल्द ही नए TV मॉडल्स लॉन्च किए जा सकते हैं।

पिछले महीने लॉन्च हुआ था फिटनेस बैंड

CEO माधव सेठ की तरफ से पहले ही पुष्टि की जा चुकी है कि भारत में Realme TV को दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। बत दें कि कंपनी ने अपना पहला फिटनेस बैंड पिछले महीने ही लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ेें: कुछ इस तरह धोनी रखते हैं अपनी वाइफ का ख्याल, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे WOW

दो डिस्प्ले साइज में किया जाएगा लॉन्च

Bluetooth SIG पर दो नए Realme LED TV मॉडल्स को स्पॉट किया गया है। जिससे पता चलता है कि रियलमी अपने दो डिस्प्ले साइज- 43-इंच और 32-इंच में टीवी मॉडल्स को लॉन्च करेगी। साथ ही साइट से ये भी जानकारी मिली है कि Realme LED TV मॉडल्स में Bluetooth V5 सपोर्ट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेें: JEE Main 2020: अब इस दिन जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड, तुरंत चेक करें

सबसे पहले भारतीय बाजार में होगा लॉन्च

Realme India सीईओ माधव सेठ ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि रियलमी टीवी को सबसे पहले भारतीय बाजार में ही लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले के लिस्टिंग से ये जानकारी मिली थी कि मार्केट में Realme TV 55-इंच स्क्रीन साइज के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेें: हेलीकॉप्टर से पैसे गिराएगी सरकार! क्या आपके पास आया मैसेज, जाने इसका सच

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News