लाजवाब फीचर्स वाला Samsung Galaxy Note 10 Lite आज होगा भारत में लॉन्च

Samsung कंपनी के Note सीरिज का नया स्मार्टफोन Galaxy Note 10 Lite  आज भारत में लॉन्च होने वाला है। इस महीने से ही इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग की शुरुआत की गई थी।

Update: 2020-01-21 05:17 GMT
लाजवाब फीचर्स वाला Samsung Galaxy Note 10 Lite आज होगा भारत में लॉन्च

Samsung कंपनी के Note सीरिज का नया स्मार्टफोन Galaxy Note 10 Lite आज भारत में लॉन्च होने वाला है। इस महीने से ही इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग की शुरुआत की गई थी। कंपनी इस नए स्मार्टफोन के लिए ऑफिशियल साइट में रजिस्ट्रेशन भी ले रही है। कंपनी ने अपने नए Lite मॉडल्स को मिड-रेंज स्मार्टफोन्स (Mid-range smartphones) में प्रीमियम फीचर्स देने के लिए उतारा है।

Galaxy Note 10 Lite का बेसिक वर्जन है नया स्मार्टफोन

ये नया स्मार्टफोन Galaxy Note 10 का बेसिक वर्जन है। Galaxy Note 10 Lite को कंपनी दो वेरिएंट्स में दे रही है, जो 6GB RAM + 128GB storage और 8GB RAM + 128GB storage में उपलब्ध होगा। इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे, ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर। इसके अलावा इस फोनमें ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ S पेन भी दिया गया है। इसमें बैटरी 4,500mAh की दी जा रही है, जो सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इसकी कीमत 40,000 रुपये के अंदर होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल समेत इन दिग्गजों के लिए आखिर मौका आज, दाखिल करेंगे नामांकन

सैमसंग ने ट्वीट कर दी जानकारी

Galaxy Note 10 Lite को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा, इस बात की जानकारी सैमसंग ने ट्वीट के जरिए दी। हालांकि कंपनी ने ये जानकारी नहीं दी है कि फोन को किस समय लॉन्च किया जाना है। लॉन्चिंग के दौरान ही फोन की कीमत के बारे में जानकारी दी जाएगी। जारी टीजर के मुताबिक, इस नए स्मार्टफोन में कंपनी एक नया टेक्स्ट एक्सपोर्ट फीचर दे रही है। इससे आप S पेन से लिख पाएंगे और फिर इसे रीडेबल टेक्स्ट में बदल पाएंगे। साथ ही इस टेक्स्ट को आप कॉपी, पेस्ट और शेयर भी कर सकते हैं।

फोन में होगा रिमोट शटर ऑप्शन

जारी टीजर में S पेन के और फीचर्स की भी जानकारी है। इसके साथ ही एक और फीचर रिमोट शटर ऑप्शन होगा। इसके जरिए आप बिना फोन की स्क्रीन को टच किए (हाथ लगाए) फोटो क्लिक कर पाएंगे। इसी तरह आप म्यूजिक को भी प्ले और पॉज कर पाएंगे और बिना हाथ फोटोज को स्क्रोल कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: घंटाघर में CAA, NRC के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन जारी

Galaxy Note 10 Lite के फीचर्स

पुरानी लीक्ड रिपोर्ट के मुताबिक, फोन की कीमत 39,900 रुपये हो सकती है। Samsung के इस नए smartphone में आपको 6.7-इंच का फुल HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी-O सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा आपको इसमें S पेन स्टाकी सुविधा भी मिलेगी, जो कि Bluetooth Low Energy से लिंक होता है। Galaxy Note 10 Lite में मल्टीमीडिया कंट्रोल, फोटो क्लिक और एयर कमांड्स जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं। फोन में 2.7GHz की स्पीड वाला 10nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें बैटरी 4,500mAh की दी जा रही है, जो सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।

Galaxy Note 10 Lite के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। ये कैमरा मॉड्यूल स्कवायर शेप वाला है। f/1.7 अपर्चर और OIS के साथ 12MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 12MP वाइड एंगल कैमरा और 12MP टेलीफोटो कैमरा सेंसर से लैस है। टेलीफोटो कैमरे में भी स्टेबिलाइजेशन के लिए OIS का सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया जा रहा है। सेफ्टी के लिए कंपनी इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव 2020: अरविंद केजरीवाल आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन

Tags:    

Similar News