Farmers Protest Haryana: करनाल में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, सीएम के आगमन पर मचा हंगामा

Farmers Protest India: हरियाणा के करनाल में आज शनिवार को प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-08-28 11:46 GMT

किसानों पर लाठीचार्ज (फोटो- सोशल मीडिया)

Farmers Protest Haryana: हरियाणा के करनाल में आज शनिवार को किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कई किसान बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। अब किसानों ने पूरे हरियाणा में कई रास्तों को बंद कर दिया है। हर तरफ जाम लगा हुआ है। यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। यहां प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर हटाने की कोशिश की है। यहां सीएम के आगमन का विरोध कर रहे किसानों ने बसताड़ा टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। जिसके चलते पुलिस ने ये कदम उठाया।

दरअसल आज करनाल में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। ऐसे में इस बैठक में सीएम मनोहर लाल समेत भाजपा के 6 सांसद, छह राज्य सभा सांसद, 12 विधायक पहुंचे हैं। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होना था। तभी इस कार्यक्रम के विरोध में किसान करनाल के घरौंडा में एक टोल पर एकत्र हो गए। यहां एकत्र सभी किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों से हाईवे खाली करने के लिए कहा। लेकिन काफी समय तक बातचीत के बाद भी किसान नहीं माने।

फिर इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। जैसे ही किसानों के अन्य साथियों को लाठीचार्ज की सूचना मिली, वैसे ही पूरे प्रदेश में कई जगह किसानों ने रोड और टोल जाम कर दिए हैं।  

देखें ये वीडियो...

ऐसे में पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित हुए किसानों ने पूरे हरियाणा में कई रास्तों को बंद कर दिया है। हर तरफ जाम लगा हुआ है। यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।

आक्रोशित किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली-अमृतसर राजमार्ग पर, कुरुक्षेत्र में सड़कों पर यातायात रुक गया है। जबकि अंबाला की तरफ जाने वाले शंभू टोल प्लाजा पर जाम लग गया है।

प्रदर्शन कर रहे कई किसान बीच सड़क पर खटिया डालकर बैठ गए हैं। बची सड़क पर उनके आसपास कुछ और किसान बैठे या खड़े है। इस तरह से पूरी सड़क जाम कर रखी है। इस समय अब किसानों के सड़क बंद करने की वजह से वाहनों की तीन किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई है। लोगों वाहनों सहित जाम में फंसे हुए हैं। कब तक ऐसा ही रहेगा, ये भी नहीं पता।

किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर देश की मोदी सरकार पर तंज कसा है। 


Tags:    

Similar News