Farmers Protests In Sirsa: आज होगा किसानों का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस ने बुलाई सुरक्षाबलों की दर्जनों कंपनियां

Farmers Protests In Sirsa: किसानों पर लगे राजद्रोह के मामले पर आज यानी शनिवार को किसान एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-07-17 04:57 GMT

प्रदर्शन स्थल (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Farmers Protests In Sirsa: शुक्रवार को हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष के गाड़ी पर पथराव मामले पर पांच किसानों के खिलाफ राजद्रोह की धारा के तहत दर्ज किए मुकदमा के मामले में किसान और प्रशासन के बीच बैठक हुई थी, जिसका कोई भी नतीजा नहीं निकला, जिसके बाद किसानों ने आज एसपी कार्यालय का घेराव (SP Office Gherao) करने का एलान कर दिया। घेराव की सूचना पाकर प्रशासन सतर्कता दिखाते हुए सिरसा को छावनी में तब्दील कर दिया और भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।

आपको बता दें कुछ दिन पहले ही हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की गाड़ी पर किसानों ने पथराव कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने पांच किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। किसान संगठन लगातार पांचों किसानों को रिहा करने की मांग कर रहा है। इस मसले पर शुक्रवार को किसान संगठन और पुलिस प्रशासन के बीच बैठक भी हुई, जिसमें प्रशासन की तरफ लघु सचिवालय में उपायुक्त अनीश यादव, एसपी अर्पित जैन एडीसी उत्तम सिंह मौजूद रहे, वहीं किसानों की ओर से लघु सचिवालय में किसान लखविंद्र सिंह औलख, हैप्पी रानियां, मैक्स साहुवाला, बलवंत सिंह और गुरप्रेम देसूजोधा शामिल थे।

इस बैठक में किसानों ने कहा कि, "पुलिस ने उनके पांच किसान नेताओं को गिरफ्तार किया। ये किसान नेता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिन किसान नेताओं को गिरफ्तार किया है उन पर राजद्रोह की धारा किस आधार पर लगाया है? किसान ने क्या देश के खिलाफ विद्रोह किया है?" किसान संगठन के इस प्रश्न पर पुलिस ने चुप्पी साध ली और किसानों को असंतोषजनक जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने एसपी कार्यालय का घेराव करने का एलान कर दिया।

एसपी कार्यालय का घेराव पर प्रशासन की तरफ से ये कहा गया कि वे अपना प्रदर्शन शहीद भगत सिंह स्टेडियम (Shaheed Bhagat Singh Stadium) में ना करके ग्लोबल सिटी स्पेस और दशहरा ग्राउंड में करें। जिस पर किसान संगठन ने जवाब देते हुए कहा कि एसपी कार्यालय का घेराव (SP Office Gherao) का घेराव तो होकर रहेगा। किसान शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ही एकत्रित होगें।

बताते चलें कि किसान प्रदर्शन को देखते हुए लघु सचिवालय के मेन गेट और आस पास के क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। वहींसिरसा पुलिस ने आर्म्ड पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स जैसी पुलिस कंपनियों से मदद मांगी है। जिसके बाद शुक्रवार को प्रदर्शन स्थल पर रैपिड एक्शन फोर्स की चार कंपनिया और महिला पुलिस की तीन कंपनियां मौके पर पहुंची।

Tags:    

Similar News