आज से हरियाणा में 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, जानिय क्या है वजह

हरियाण के सभी जिलों के पेट्रोल पंप आज बंद रहेंगे। हरियाणा पेट्रोल-डीजल डीलर एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की है। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने फिलहाल 24 घंटे पेट्रोल पंप बंद का आह्वान किया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-11-15 02:02 GMT

आज से हरियाणा में 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे पेट्रोल पंप। 

Haryana:  हरियाणा में आज से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) नहीं मिलेगा। राज्य के सभी जिलों के पेट्रोल पंप (Petrol Pump) आज यानी 15 नवंबर को बंद रहेंगे। हरियाणा पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) डीलर एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की है। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन (All Haryana Petroleum Dealers Association) ने फिलहाल 24 घंटे पेट्रोल पंप (Petrol Pump) बंद का आह्वान किया है।

आज हरियाणा के सभी जिलों के पेट्रोल पंप (Petrol Pump) आज यानी 15 नवंबर को बंद रहेंगे। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन व पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा (All Haryana Petroleum Dealers Association) के आह्वान पर हड़ताल की घोषणा की है। फिलहाल इस हड़ताल में 24 घंटे यानी आज सुबह 6 बजे से लेकर 16 नवंबर की सुबह 6 बजे तक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) बंद का आह्वान किया है।

सरकार की गलत नीतियों से पेट्रोल पंपों का संचालन करना घाटे का सौदा हो गया है। एसो. (All Haryana Petroleum Dealers Association) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा (Senior Vice President Mahendra Verma) ने बताया कि राज्यभर में तीन हजार पेट्रोल पंप (Petrol Pump) हैं और इन्हें 24 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। इसमें करीब जिले में 300 पंप बंद रहेंगे।

ये हैं मुख्य मांगे

- पेट्रोल पंप (Petrol Pump) डीलर्स की मांग है कि बायो डीजल के नाम पर नकली डीजल की बिक्री रोकी जाए.

- राज्य में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) पर लगने वाले VAT को घटाकर पंजाब राज्य के घटे हुए वैट के बराबर किया जाए.

- एक्ससाइज डयूटी में कटौती से डीलर्य को हुए नुकसान की भरपाई की जाए.

- डीलर कमीशन जो 2017 के बाद से नहीं बढ़ है उसे बढ़ाया जाए.

हड़ताल को लेकर संचालकों को निर्देश

हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन (All Haryana Petroleum Dealers Association) ने आज यानी 15 नवंबर सुबह 6 बजे से 16 नवंबर सुबह 6 बजे तक हरियाणा के सभी पेट्रोल पंपों (Petrol Pump) को बंद करने के लिए निर्देश दिए हैं। एसोसिएशन (All Haryana Petroleum Dealers Association) ने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी निजी पेट्रोल पंप संचालक पंप खोले मिला तो उस पर 50 हजार जुर्माना एसोसिएशन (All Haryana Petroleum Dealers Association) की तरफ से लगाया जाएगा। उसका सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।

इमरजेंसी सेवाओं को छूट

एसोसिएशन (All Haryana Petroleum Dealers Association) के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी (State President Sanjeev Choudhary) ने जानकारी दी कि इस हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छूट पेट्रोल-डीजल भरवाने की छूट रहेगी। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, सेना की गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरने पर पाबंदी नहीं रहेगी।

बता दें कि केंद्र सरकार ने 03 नवंबर को पेट्रोल (Petrol Pump) पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपये जबकि डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। डीलरों का कहना है कि एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर लगभग 20 हजार लीटर पेट्रोल (Petrol) और 40 हजार लीटर डीजल (Diesel) का स्टॉक होता है। ऐसे में पेट्रोल पंपों पर स्टॉक फुल होने से प्रति पंप संचालक को लगभग 5 लाख तक का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए।

Tags:    

Similar News