इस ब्लड ग्रुप वाले कॉफी से करें परहेज, B+वाले पी सकते हैं लेमन टी, जानिए और..

शरीर को बनाने के लिए अक्सर लोग कई तरह के भोजन को अपने खाने में शामिल करते हैं। पर केवल अच्छे भोजन को खाने से ही आप स्वस्थ रहेंगे। अक्सर लोग अपने हेल्थ के लिए डॉक्टर के पास जाते है और उनसे कई तरह के डायट प्लान लें अपनी डेली रुटीन में शामिल करते हैं।

Update: 2020-01-24 03:56 GMT

लखनऊ: अपने शरीर को बनाने के लिए अक्सर लोग कई तरह के भोजन को अपने खाने में शामिल करते हैं। पर केवल अच्छे भोजन को खाने से ही आप स्वस्थ रहेंगे। अक्सर लोग अपने हेल्थ के लिए डॉक्टर के पास जाते है और उनसे कई तरह के डायट प्लान लें अपनी डेली रुटीन में शामिल करते हैं। कई बार हम अपने भोजन में हर तरह की चीजों को शामिल कर लेते है पर होता कुछ भी नहीं है। वैसे क्या आप ये जानते है कि हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में चाय और साथ में हमारा ब्लड ग्रुप भी मायने रखता हैं।

क्या आप ये जानते है कि अगर हम अपने ब्लड ग्रुप के अनुसार ही चाय पिए तो हम कई तरह के रोगों से दूर रह सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग ये नहीं जानते हैं कि उन्हें किस तरह की चाय पीनी चाहिए, जो की उनके स्वास्थ के लिए अच्छी हो। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे है,जिनकी मदद से आप भी ये जान सकेंगी की आपको अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से किस तरह की चाय पीनी चाहिए और किस तरह से आप केवल एक चाय की मदद से ही अपने शरीर को स्वस्थ रख सकती है।

 

यह पढ़ें...माइग्रेन से बचने के लिए यहां जानें घरेलु उपाय, दवाओं से मिलेगा छुटकारा

 

 

मेरीगोल्ड, ग्रीन, अजवायन टी

आज के समय में हमारी जीवन शैली ऐसी हो गई है कि हम हर समय तनाव में ही रहते है लेकिन एक रिसर्च में पाया गया है कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ए होता है। वो लोग सबसे ज्यादा तनाव में रहते हैं। ऐसे लोग हर बात को लेकर बहुत जल्दी ही परेशान हो जाते हैं। अगर किसी का ब्लड ग्रुप ए है तो उन्हें मेरीगोल्ड टी, ग्रीन टी, अजवायन की चाय पीनी चाहिए। ये सभी चाय ए ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए बहुत अच्छी होती है और इसको पीने से उन्हें किसी भी तरह का तनाव नहीं होता है। इतना ही नहीं वो हर समय स्वयं को रिलैक्स महसूस करते हैं।

 

लेमन,ग्रीन या रेड टी पीनी चाहिए

अक्सर देखा गया है कि जिन लोगो का ब्लड ग्रुप बी होता है उनका वजन समय के साथ बढ़ता ही रहता है। इतना ही नही उनकी पाचन क्रिया भी बहुत धीमी काम करती हैं जिसकी वजह से बी ब्लड ग्रुप के लोग बहुत जल्दी थक भी जाते हैं। अगर आपका भी ब्लड ग्रुप बी है तो आपको तेजपत्ते की चाय, लेमन टी, रुइबोस टी, ग्रीन टी और रेड टी पीनी चाहिए। इससे आपका स्वास्थ हमेशा अच्छा ही रहेगा।

कॉफी नहीं चाय पिएं

जिन लोगों का ब्लड ग्रुप एबी होता है वो लोग अंतर्ज्ञानी और कल्पनाशील होते है। इतना ही नहीं इस तरह के लोग किसी भी तनाव को हंसते-हंसते झेल जाते है। ऐसे ब्लड ग्रुप के लोगों को कभी भी कॉफी नहीं पीनी चाहिए, उन्हें केवल चाय का ही सेवन करना चाहिए।

 

यह पढ़ें...गजब! इस वाइन को रख सकते हैं 80 साल, इसे खरीदने के लिए बेचना होगा घरबार

 

भी चाय आपके लिए हेल्थी,कॉफी नहीं

ओ ब्लड ग्रुप के लोगो के बारे में ये माना जाता है कि ये लोग काफी शांत होते हैं। लेकिन ओ ब्लड ग्रुप के लोगों को भी केवल चाय का ही सेवन करना चाहिए। अगर आपका ब्लड ग्रुप ओ है और आप चाय के स्थान पर कॉफी का सेवन ज्यादा करते है इससे अपना स्वास्थ खराब हो सकता है। लेकिन चाय का सेवन करने से उनकी सेहत भी अच्छी रहती है और त्वचा से संबंधित रोग भी नहीं होते है। साथ ही गुस्सा कंट्रोल में रहता है और वो तनाव मुक्त भी रहते हैं।

Tags:    

Similar News