फ्लाइट से मजदूरों की वापसी, मुंबई से इस राज्य के लिए प्रवासियों ने भरी उड़ान

पहली बार ऐसा हो रहा है कि मजदूरों की वापसी फ्लाइट से हो रही हो। मुंबई एयरपोर्ट से 177 मजदूरों ने रांची के लिए फ्लाइट ली। उन्हें एयरपोर्ट तक लाने की काम एनजीओ ने किया।

Update: 2020-05-28 03:34 GMT

रांची: लॉकडाउन लागू होने के बाद घर वापसी को लेकर मजदूर पैदल, साइकिल से, बसों-ट्रकों से और सरकार के फैसले के बार श्रमिक ट्रेनों से लौटे लेकिन अब सरकार मजदूरों को फ्लाइट से वापस ला रही है। ये कदम झारखंड के मजदूरों के लिए उठाया है। 177 प्रवास मजदूरों को मुंबई स रांची रवाना किया गया।

मुंबई एयरपोर्ट से 177 मजदूरों ने रांची के लिए फ्लाइट ली

दरअसल, पहली बार ऐसा हो रहा है कि मजदूरों की वापसी फ्लाइट से हो रही हो। मुंबई एयरपोर्ट से 177 मजदूरों ने रांची के लिए फ्लाइट ली। उन्हें एयरपोर्ट तक लाने की काम एनजीओ ने किया।

बैंगलोर लॉ स्कूल के पूर्व छात्रों का संघ कर रहा मजदूरों की मदद

मजदूर बुधवार-गुरूवार की देर रात 2 बजे से ही एयरपोर्ट पहुँच गए। इनकी फ्लाइट के उड़ान का समय सुबह 6 बजे का था। एयरपोर्ट तक सभी मजदूर पहुँच गए है, इसकी जिम्मेदारी बैंगलोर लॉ स्कूल के पूर्व छात्रों का संघ कर रहा था। उन्होंने एनजीओ के साथ मिल कर पहले मुंबई के कई इलाकों से मजदूरों को एक साथ एकत्र किया। जिसके बाद उनके हवाई टिकट की व्यवस्था की।

ये भी पढ़ेंः बड़ी चुनौतियों में घिरीं ममता: BJP ने लॉन्च किया चुनावी कैंपेन, दिया ये बड़ा नारा

एलुमनाई के पूर्व छात्रों ने मजदूरों की वापसी के लिए की फंडिंग

इस बारे में लॉ स्कूल की पूर्व छात्रा प्रियंका रमन ने बताया कि उनकी टीम ऐसे मजदूरों की वापसी का प्रयास कर रही है, जहां परिवहन संपर्क खराब है। ऐसे में झारखंड के मजदूरों को घर भेजने की तैयारी की गयी। ऐसे में मजदूरों के हवाई टिकट, परिवहन शुल्क आदि के लिए एलुमनाई के पूर्व छात्रों ने फंडिंग की।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताई खुशी

एनजीओ के इस प्रयास की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सराहना करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि प्लेन से झारखंड के मजदूर अपने राज्य लौट रहे है। उन्होंने बताया कि अंडमान में फंसे लोगों को लाने के लिए भी दो और फ्लाइट जल्द ही रांची में लैंड करेगी। सीएम सोरेन ने एलान किया कि इन फ्लाइटों का किराया राज्य सरकार ही वहन करेगी। बता दें कि आज जब मुंबई से लौट रहे मजदूर रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे तो श्रम मंत्री वहां मौजूद रहेंगे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News