Holiday Calendar: साल 2021 में छुट्टियां ही छुट्टियां, यहां देखें कैलेंडर

दिसंबर का महिना चल रहा है और अब कुछ ही दिनों में साल 2020 खत्म होने वाला हैं। कोरोना वायरस के चलते इस साल लोगों ने बेहद बुरा समय देखा। जो अब कोई भी अलगे साल नहीं देखना चाहेगा।

Update: 2020-12-04 14:55 GMT
2021 का लोग कर रहे बेसब्री से इंतज़ार, छुट्टियों से भरा नया साल

दिसंबर का महिना चल रहा है और अब कुछ ही दिनों में साल 2020 खत्म होने वाला हैं। कोरोना वायरस के चलते इस साल लोगों ने बेहद बुरा समय देखा। जो अब कोई भी अलगे साल नहीं देखना चाहेगा। अब तो जल्द कोरोना वायरस वैक्सीन भी जल्द लोगों के बीच होगी।

2021 की तरफ लोगों की कई उमीदे जुड़ी हुई है। लोग बेसब्री से नए साल का इंतज़ार कर रहे हैं। ताकि वह अगले साल पड़ने वाली छुट्टियों को एन्जॉय कर सके। आइए जानते हैं 2021 के हालीडे कैंलेडर के ज़रिए।

जनवरी, फरवरी, मार्च (2021)

जनवरी के महीने में गणतंत्र दिवस की एक छुट्टी पड़ रही है। जो की 2021 में 26 जनवरी मंगलवार को होगी। जबकि फरवरी कोई छुट्टी नहीं है। मार्च के महीने में 2 छुट्टियां पड़ रही हैं। 11 मार्च को गुरूवार के दिन महाशिवरात्रि पड़ रही है , 28 मार्च को रविवार के दिन होली पड़ रही है।

अप्रैल, मई और जून (2021)

2021 अप्रैल के महीने में छुट्टियां ही छुट्टियां मिलेंगी। 2 अप्रैल गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती ,21 अप्रैल राम नवमी है। ये तीनों ही छुट्टियां बुधवार को पड़ रही हैं। मई के महीने में 12 मई को बुधवार के दिन ईद-उल-फितर की छुट्टी है, वहीं 26 मई को बुधवार के दिन बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी है। जून के महीने में कोई छुट्टी नहीं है।

जुलाई ( 2021)

जुलाई के महीने में आपको सिर्फ एक छुट्टी ही मिलेगी। इस महीने की 21 जुलाई को बुधवार के दिन ईद-उल जुहा (बकरीद) का त्योहार है।

अगस्त, सितंबर ( 2021)

15 अगस्त रविवार है जिसके कारण लोगों को छुट्टी नहीं मिलेगी। 19 अगस्त गुरूवार के दिन मुहर्रम है, ऐसे में शुक्रवार की छुट्टी लेकर आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। 30 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है जो सोमवार के दिन पड़ रहा है। सितंबर में कोई छुट्टी नहीं।

इस सीरियल किलर के बारें में जानकर दंग रह जाएंगे आप, लगातार 3 रात में 3 कत्ल

अक्टूबर ( 2021)

2 अक्टूबर को गांधी जयंती शनिवार के दिन है। 7 अक्टूबर गुरूवार अग्रसेन जयंती,15 अक्टूबर शुक्रवार दशहरे का त्योहार है। 19 अक्टूबर मंगलवार के दिन ईद-ए-मिलाद है और 20 अक्टूबर को बुधवार के दिन महर्षि बाल्मीकि जयंती है।

नवंबर ,दिसंबर ( 2021)

2021 में दिवाली 4 नवंबर गुरूवार के दिन पड़ रहा है। इस हफ्ते भी आप शुक्रवार की छुट्टी लेकर कहीं चार दिनों का प्लान बना सकते हैं। 2021,25 दिसंबर क्रिसमस शनिवार के दिन पड़ जाने से लोगों की एक छुट्टी कम हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: समलैंगिक शादी कर भाड़े के मकान में रहती थी दो बहनें, परिजनों ने देखा तो हुआ ये हाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News