दिल दहला देगी ये खबर: यहां 6 बुजुर्गों को आरोपियों ने खिलाया मलमूत्र, फिर तोड़े दांत..

ओडिशा से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तंत्र मंत्र के शक में 6 बुजुर्गों की पहले तो बेरहमी से पिटाई की गई। उनके दांत तोड़ दिए गये और फिर उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए विवश किया।

Update: 2023-07-06 11:31 GMT

बेहरामपुर: ओडिशा से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तंत्र मंत्र के शक में 6 बुजुर्गों की पहले तो बेरहमी से पिटाई की गई।

उनके दांत तोड़ दिए गये और फिर उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए विवश किया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो वह हरकत में आ गई। घटना की जांच शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें...बच्चा चोर समझ कर युवक को बुर्का पहनाकर पीटा, पुलिस कस्टडी से छीनकर की पिटाई

ये है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओडिशा के गंजम जिले में कुछ लोगों ने जादूटोना करने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों के दांत तोड़ दिए और उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए बाध्य किया।

पुलिस ने बताया कि गोपुरपुर गांव के कुछ लोगों को शक था कि छह बुजुर्ग व्यक्ति जादूटोना कर रहे हैं, जिसके चलते उनके इलाके में कम से कम छह महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य बीमार हो गईं।

पुलिस के मुताबिक उन्होंने मंगलवार को इन छह व्यक्तियों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला और उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए मजबूर किया, बाद में उनके दांत उखाड़ दिए।

इन छह व्यक्तियों ने मदद की गुहार लगाई लेकिन गांव में कोई भी उनके लिए आगे नहीं आया।हालांकि, यह खबर जिला मुख्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक ब्रजेश राय पुलिस दल के साथ गांव पहुंचे और घायल व्यक्तियों को बचाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 22 महिलाएं हैं।

घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत स्थिर है। राय ने कहा कि इस घटना में कथित रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी उनके पास हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

गिरफ्तारी के डर से गांव के लगभग सभी पुरुष फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग बेहद ही डरे हुए है।

ये भी पढ़ें...इस स्कूल की एक क्लास में हो रहा था ‘रेप डेमो’, शिक्षकों की हुई पिटाई

Tags:    

Similar News