मेट्रो में गंदी हरकत: लड़की ने खींच ली फोटो, फिर मचा बवाल

देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो की बहुत सी कहानियां सुनी होगी। कुछ लोगों की ये हरकतें समझ नहीं आती हैं। अब एक बार और शर्मनाक हरकत सामने आई है।;

Update:2020-02-14 11:20 IST
मेट्रो में गंदी हरकत: लड़की ने खींच ली फोटो, फिर मचा बवाल
मेट्रो में गंदी हरकत: लड़की ने खींच ली फोटो, फिर मचा बवाल
  • whatsapp icon

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो की बहुत सी कहानियां सुनी होगी। कुछ लोगों की ये हरकतें समझ नहीं आती हैं। अब एक बार और शर्मनाक हरकत सामने आई है। ये घटना बुधवार शाम 6 बजे यलो लाइन मेट्रो में हुई है जब लड़की वहां दिल्ली से गुड़गांव जा रही थी। उसके सामने खड़े एक आदमी ने अपने पैंट की जिप खोल दी और अश्लील हरकतें करने लगा। इस बात से लड़की इतना घबरा गई और किसी को उस टाइम बता नहीं पाई कि वहां क्या हुआ। उसने लड़के की तस्वीर खींच ली और बाद में पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:एंड्रॉयड यूज़र्स हो जाइए सावधान! ये खतरनाक ऐप्स करते हैं यूजर्स का नुकसान

उस लड़की का आरोप है कि पुलिस पहले FIR दर्ज करने से आनाकानी करती दिखी, लेकिन महिला हेल्पलाइन पर कॉल की तो पुलिस ने तेजी दिखाई। मामले में यौन उत्पीड़न के अंदर केस दर्ज कर लिया गया है। फोटो की मदद से पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी है।

मेट्रो में खोली पैंट की जिप

उस लड़की ने बताया कि शाम को वह जॉब से घर लौट रही थी और मेट्रो के सातवें कोच के आखिर में लगी टू सीटर वाली सीट पर बैठी थी। सामने गेट के पास एक लड़का खड़ा था, जो चुपचाप लगातार उसकी तरफ देख रहा था। कुछ देर बाद वह लड़का पीछे मुड़ा और फिर लड़की के सामने पैंट की जिप खोल दी। लड़की को सेक्शुअली हैरेस करने लगा। आरोपी ने सामने की तरफ अपना बैग लटका लिया था, ताकि और किसी को उसकी यह हरकत नजर ना आए। उस लड़की के मुताबिक, वह लड़का करीब एक मिनट तक वही हरकत करता रहा। लड़की मेट्रो के फ्लोर की तरफ देखने लगी। कुछ देर बाद लड़का मेट्रो के दरवाजे की तरफ मुड़कर खड़ा हो गया और फिर चुपचाप दूसरे कोच में चला गया।

ये भी पढ़ें:पुलवामा पर बड़ा सवाल: अब तक नहीं मिले जवाब, कहां तक पहुंची जांच?

पीड़िता ने ट्विटर पर शेयर की आपबीती

पीड़ित लड़की ने पूरी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसपर संज्ञान लेते हुए DMRC ने उसे जवाब दिया। DMRC ने कहा कि ऐसे हालात में तुरंत मदद के लिए मेट्रो या CISF की हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं या नजदीकी मेट्रो स्टेशन के स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं। ऐसी शिकायतों पर तुरंत ऐक्शन लिया जाता है।

Tags:    

Similar News