Mumbai Girlfriend Murder: ऑटो में झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड की गला रेतकर हत्या, खुद को भी किया जख्मी...पुलिस जांच शुरू

Mumbai Girlfriend Murder: मुंबई में चलती ऑटो में गर्लफ्रेंड की गला रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की ने बचने का प्रयास किया लेकिन वो कुछ दूर चलकर गिर पड़ी। हाल ही में मुंबई में एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर को टुकड़ों में काट दिया था।

Update: 2023-06-19 14:54 GMT
Mumbai Girlfriend Murder (social Media)

Mumbai Girlfriend Murder: देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर चलती ऑटो रिक्शा के भीतर अपनी गर्लफ्रेंड की गला रेत कर (Girlfriend Murder In Moving Auto Rickshaw) हत्या का आरोप है। आरोपी ने गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद इसी धारदार हथियार से खुद को भी घायल कर लिया। ये वारदात मुंबई (Mumbai Crime News) के साकीनाका इलाके में सोमवार (19 जून) को सामने आई।

मीडिया रिपोर्ट्स में आरोपी का नाम दीपक बोरसे बताया जा रहा है। जानकारी में पता चला है कि उक्त युवक और युवती 'लिव इन रिलेशन' में रह रहे थे। साकीनाका थाना (Sakinaka Police Station) के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि, घटना दत्त नगर के खैरानी रोड पर हुई। आरोपी दीपक बोरसे से बचने के लिए लड़की ने ऑटो रिक्शा से उतरने का प्रयास किया लेकिन वह थोड़ी दूरी पर जाकर गिर पड़ी।

खुद भी जान देने की कोशिश

मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, 'दीपक बोरसे ने इसी धारदार हथियार से अपना गला काटकर जान देने की भी कोशिश की। हालांकि, वो घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के वक़्त रास्ते से गुजर रहे लोगों पुलिस को सुचना दी। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। आरोपी दीपक का इलाज चल रहा है। उसे घाटकोपर के राजावाड़ी सरकारी अस्पताल (Rajwadi Government Hospital) ले जाया गया है।

ऑटो रिक्शा में हुआ था झगड़ा

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने कहा कि, मारी गई लड़की का नाम पंचशीला अशोक जामदार (30 वर्ष) है। वो संघर्ष नगर चांदीवाली की रहने वाली थी। लड़की और आरोपी एक-दूसरे को जानते-समझते थे। ऑटो रिक्शा में जाने के क्रम में किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़े की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। जांच में जुटे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दीपक बोरसे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Tags:    

Similar News