Aaj Ka Mausam: यूपी समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कब होगी बारिश

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में भीषण लू और गर्मी का कहर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है।

Update:2024-06-16 07:03 IST

यूपी समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कब होगी बारिश: Photo- Newstrack

Aaj Ka Mausam: देश में इस साल पड़ रही भीषण गर्मी लग रहा है सारे रिकार्ड तोड़ देगी। इस भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। आने वाले तीन-चार दिनों तक इसी तरह की भीषण गर्मी का सितम जारी रहेगा। यूपी समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं आईएमडी ने 19 जून तक उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में लू की चेतावनी जारी की है। यूपी में पहले से ही सामान्य से अधिक तापमान चल रहा है, कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार तीन-चार दिनों तक ऐसी ही गर्मी पड़ेगी। कई जिलों में तो हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। 20 से 30 किलोमीटर की गति से गर्म हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड और पंजाब में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी का अनुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार 19 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू चलने का अनुमान है। जिसमें मेरठ, आगरा, बांदा, मथुरा और बरेली हरदोई शामिल हैं। उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोत्तरी के बीच भीषण गर्मी पड़ रही है. जिसमें दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सहित कई अन्य राज्य भी इसी तरह की भीषण गर्मी की चपेट में हैं। वहीं काफी दिनों से पड़ रही इस भीषण गर्मी का असर जन स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आईएमडी के अनुसार, 16 से 18 जून के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में हीटवेव चलने की संभावना वहीं, 15 जून को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रातें गर्म गर्मी रहीं। वहीं, 16 जून को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी और इसी तरह, उत्तर प्रदेश में 18 और 19 जून तक भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा। .

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में अगले पांच दिनों तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। क्योंकि, कई स्थानों पर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है।

इन राज्यों में 2 दिनों तक लू के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू संभाग के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 17 जून तक, मध्य प्रदेश में रविवार तक लू चलने का अनुमान है। 

Tags:    

Similar News