Delhi MCD Election: बीजेपी के खिलाफ कल से दिल्ली में आम आदमी पार्टी का जनसंवाद शुरू होगा

Delhi MCD Election: आम आदमी पार्टी कल से यानी कि 8 नवंबर 2022 से दिल्ली में चुनाव अभियान प्रचार करेगी। आप ने चुनाव प्रचार अभियान का नाम दिया है 'कूड़े पर जनसंवाद'।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-11-07 13:52 GMT

कैबिनेट मंत्री गोपाल राय (Pic: Social Media) 

Delhi MCD Election: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान एक अनोखे तरीके से शुरू करने का निर्णय लिया है। आम आदमी पार्टी कल से यानी कि 8 नवंबर 2022 से दिल्ली में चुनाव अभियान प्रचार करेगी। आप ने चुनाव प्रचार अभियान का नाम दिया है 'कूड़े पर जनसंवाद'। चुनाव प्रचार अभियान की जानकारी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने प्रेस वार्ता में दी।

गोपाल राय ने प्रेसवार्ता करते हुये भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा के 15 साल के शासन की एक भी उपलब्धि जनता को नहीं बता पाये। भाजपा लोगों को ध्यान बांटने का काम कर रही है, भाजपा के पास आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाने के लिये कुछ नहीं मिल रहा है। पहले नई आबकारी नीति को लेकर आप पर आरोप लगाये। अब एक नया मामला महाठग सुकेश चंद्रेशेखर का लेकर आयें है। मगर दिल्ली में गली-गली में मौजूद कूड़े पर बात नहीं कर रहे हैं। नगर निगम का चुनाव दिल्ली में साफ-सफाई के मुद्दे पर लड़ा जायेगा। आज नहीं तो कल भाजपा को कूड़े पर जवाब देना ही होगा।

गोपाल राय ने कहा कि कल से दिल्ली नगर निगम के सभी वार्डों में जनसंवाद शुरु किया जायेगा। 600 लोगों को इसके लिये तैयार किया गया है। जनसंवाद कार्यक्रम 20 नवंबर तक चलेगा। आप इस अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में जायेगी। इस दौरान दिल्ली के लोगों से 5 सवाल कूंडे से संबंधित पूछे जायेंगे। 13 हजार से अधिक बूथों पर यह जनसंवाद कार्यक्रम होगा। 

गौरतलब है कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव की नोटिफिकेशन आज जारी कर दी गयी है। 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

Tags:    

Similar News