भूकंप कई देशों में: तेज झटकों से दुनिया में हड़कंप, अफगानिस्तान-मिजोरम भी शामिल

24 घंटों में दुनिया के कई देशों में तेज भूकंप के झटकों को महससू किया गया। पहले प्रशांत महासागर, फिर पश्चिमी इंडोनेशियन, अफगानिस्तान और मिजोरम में भूकंप आया।

Update: 2021-02-11 03:20 GMT
भूकंप का सिलसिला का थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश-दुनिया में धरती भभक उठी है। आए दिन भूकंप के ताबड़तोड़ झटकों से देश कांप उठे हैं।

लखनऊ: 24 घंटों में दुनिया के कई देशों में तेज भूकंप के झटकों को महससू किया गया, जहां बीते दिन प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी आने का खतरा बढ़ गया और कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया, तो वहीं पश्चिमी इंडोनेशियन में 6.2 आया। इसके अलावा आज अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटकों से धरती कांपी। साथ ही भारत में मिजोरम में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

अफगानिस्तान के हिंदू कुश में 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके

दरअसल, अफगानिस्तान में आज सुबह धरती कांपने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, देश के हिंदू कुश क्षेत्र में गुरुवार को तड़के 4 बजे सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मांपी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सुबह-सुबग आए भूकंप से लोगों की नींद खुल गई और वे सकते में आ गए। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

येे भी पढ़े-सुनामी आ गयी! प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता का भूकंप, समुद्री लहरों में डूबेंगे ये देश

मिजोरम में महसूस हुआ 3.1 तीव्रता का भूकंप

वहीं आज ही भारत के मिजोरम में भी भूकंप आया। मिजोरम के चंफाई में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। गनीमत रही कि झटके से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

इंडोनेशिया में 6.2 की तीव्रता का भूकंप, न्यूजीलैंड में सुनामी का खतरा

इसके पहले पश्चिमी इंडोनेशिया के जकार्ता में 6.2 की तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं न्यूजीलैंड के उत्तर में समुद्र के नीचे 7.7 की तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। इतनी तेज भूकंप को लेकर सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।

ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग ब्यूरो के मुताबिक, दक्ष‍िण प्रशांत महासागर में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता के भूकंप को दर्ज किया गया है। इसके बाद सुनामी आ गयी। भूकंप और सुनामी से लॉर्ड होवे द्वीप खतरे में हैं। बता दें कि ये आइलैंड ऑस्ट्रेलिया से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) पूर्व में है। इसके अलावा लॉयल्टी द्वीप समूह के पास भी 7.5 तीव्रता का भूकंप आया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News