Amartya Sen Passes Away: नोबेल अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन निधन की खबर निकली झूठी, बेटी नंदना देब सेन ने किया खंडन

Amartya Sen Passes Away: अमृत्य सेन की बेटी नंदना देब सेन ने कहा कि पिता अमर्त्य सेन पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।;

facebooktwitter-greylinkedin
Update:2023-10-10 17:37 IST
Amartya Sen Passes Away

Amartya Sen Passes Away (Photo: Social Media)

  • whatsapp icon

Amartya Sen Passes Away: भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का निधन हो गया है। आर्थिक नोबेल पुरस्कार विजेता क्लाउडिया गोल्डिन ने एक्स (ट्वविटर) पर एक ट्वीट में इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा, "एक बुरी खबर। मेरे सबसे प्रिय प्रोफेसर अमर्त्य सेन का कुछ मिनट पहले निधन हो गया। शब्द नहीं हैं।" 3 नवंबर, 1933 को शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल में जन्मे अमर्त्य सेन के अर्थशास्त्र में योगदान के लिए उन्हें 1998 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार मिला। हालांकि यह खबर फर्जी निकली है। पीटीआई के मुताबिक, नंदना देब सेन ने अपने पिता के निधन की खबर को झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन मेरा पिता जीवत हैं। उनकी मौत की झूठी है। अमृत्य सेन की बेटी नंदना देब सेन ने कहा कि पिता अमर्त्य सेन पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।


Tags:    

Similar News