Modi Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, देश के युवाओं के लिए बनेगी 'मेरा युवा भारत' संस्था

Modi Cabinet Meeting : भारत के युवाओं के लिए 'MyBharat' संस्था बनाने का निर्णय लिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा, देश के युवा अपनी जिम्मेदारी को समझता है। पंच प्राण में पीएम कर्तव्य बोध की बात भी करते हैं।

Report :  aman
Update: 2023-10-11 10:18 GMT

Anurag Thakur (Social Media)

Modi Cabinet Meeting : मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet Meet) ने बुधवार (11 अक्टूबर) को बड़ा निर्णय लिया। कैबिनेट मीटिंग में युवाओं के लिए 'मेरा युवा भारत संस्था' बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, कि 'देश में 15 से 19 साल के बीच लगभग 40 करोड़ युवा हैं। इन युवाओं के लिए 'MyBharat' नामक संस्था बनाने का अहम निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, भारत का युवा अपनी जिम्मेदारी समझता है। 'पंच प्राण' में प्रधानमंत्री 'कर्तव्य बोध' की बात भी करते हैं।'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। दुनिया की सबसे बड़ी आबादी युवाओं से जुड़ी है। इनमें 15 से 19 साल के बीच आयु वर्ग के 40 करोड़ युवा हैं। ये सभी भारत की बड़ी ताकत हैं। इसी के मद्देनजर 'My bharat' 'मेरा युवा भारत' नामक संस्था बनाने का फैसला लिया गया। इसे कैबिनेट की मंजूरी मिली है।

'युवाओ में सेवा भाव और कर्तव्यबोध हो'

अनुराग ठाकुर ने कहा, 'कोविड (Covid-19) के दौरान युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। उनका अहम सहयोग मिला। युवाओ में सेवा भाव और कर्तव्यबोध हो तथा 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने की लगन हो तो अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित भारत बनाने में बड़ी भूमिका हो सकती है।'

ताकि करोड़ों युवाओं को जोड़ा जाए

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur News) ने आगे बताया कि, 'स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता इन सब क्षेत्र में योगदान यदि किसी को देना होगा तो ये प्लेटफॉर्म का बड़ा सहारा होगा। प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा है कि देश के करोड़ों युवाओं को इससे जोड़ा जाए। वो अपना योगदान दें। केंद्रीय मंत्री ने बताया, '31 अक्टूबर को इसे राष्ट्र के लिए समर्पित किया जाएगा। अर्थात, सरदार पटेल की जयंती (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) के दिन इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत होगी।

'MY BHARAT' होगा कारगर साबित

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया को ब्रीफिंग में कहा, 'स्वच्छ भारत के तहत 75 लाख किलो प्लास्टिक इकठ्ठा करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन हमारे युवाओं ने 100 लाख किलो प्लास्टिक का टारगेट हासिल किया। इसके तहत, एक डिजिटल प्लेटफार्म तैयार करने की बात है। इस दिशा में 'MY BHARAT' भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा, युवा संवाद यूथ पार्लियामेंट (Youth Parliament) सांस्कृतिक कार्यक्रम एक्सचेंज कार्यक्रम जैसे काम के लिए यह प्लेटफार्म कारागार साबित होगा।

'भारत जोड़ो यात्रा' पर क्या बोले?

अनुराग ठाकुर से एक सवाल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पूछा गया। आप भी भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं और कांग्रेस भी भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रहे हैं के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा, 'हर किसी को देश को जोड़ना चाहिए है, लेकिन भावना ठीक होनी चाहिए है।'

Tags:    

Similar News