जेपी नड्डा ने जारी किया संकल्प पत्र, असम को लेकर किए ये 10 बड़े वादे

असम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। जिसके साथ ही 10 बड़े वादे किए गए हैं।

Update: 2021-03-23 06:30 GMT
भाजपा का संकल्प पत्र जारी, किये गए ये 10 बड़े वादे

नई दिल्ली: असम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। जिसके साथ ही 10 बड़े वादे किए गए हैं। भाजपा ने असम के लिए जारी अपने घोषणापत्र में दो लाख युवाओं को सरकारी और आठ लाख युवाओं को निजी क्षेत्रों में नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत एनआरसी लागू करने का वादा भी किया है।

जेपी नड्डा ने घोषणापत्र की जारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि असम में फिर से भाजपा शासित सरकार बनने पर घुसपैठियों को बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एनआरसी लागू किया जाएगा। साथ ही राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही बीजेपी ने असम के लिए किन दस बड़े संकल्पों की बात की है, आयें जानें..

दस बड़े संकल्प

-मिशन ब्रह्मपुत्र – बाढ़ की समस्या को रोकने का प्रयास किया जाएगा, ताकि असम की जनता को इससे मुश्किल ना हो।

-30 लाख परिवारों को अरुणोदय योजना के तहत हर महीने 3 हजार रुपये की आर्थिक मदद।

-सभी नामघरों को ढाई लाख रुपये की सहायता, अवैध निर्माण को हटाया जाएगा।

-सरकारी स्कूलों में सभी बच्चों के लिए मुफ्त में शिक्षा, छात्राओं को आठवीं क्लास के बाद साइकिल देने के ऐलान।

-असम में लागू होगा सही NRC। घुसपैठियों की पहचान की जाएगी।



-असम में परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

-आत्मनिर्भर असम के लिए अभियान चलाया जाएगा। हर क्षेत्रों को मदद दी जाएगी और उन्हें बढ़ावा दिया जाएगा।

-सबसे तेज़ जॉब क्रिएटर राज्य के तौर पर स्थापित करेंगे। 2 लाख लोगों को सरकारी क्षेत्र में नौकरी, 30 मार्च 2022 तक एक लाख लोगों को नौकरी का वादा।

-स्वामी विवेकानंद के नाम से योजना चलाई जाएगी, जिसमें स्टार्टअप करने वालों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसकी मदद से दस लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य।

-सभी को जमीन की मल्कियत का हक दिया जाएगा। आम लोगों को मजबूत किया जा सके।

ये भी पढ़ें : दहल जाएगा दिल: बेटी ने पिता को जिंदा जलाया, कोलकाता में मचा कोहराम

Tags:    

Similar News