Delhi New CM: आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

Delhi New CM: विधायक दलों की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया।

Report :  Snigdha Singh
Update:2024-09-17 11:34 IST

Atishi Marlena (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

New CM of Delhi: आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं। आज केजरीवाल के आवास पर हो रही बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई। सभी विधायकों ने आतिशी के नाम को अपना समर्थन दिया। केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद से ही आतिशी के नाम की चर्चा तेज थी। लेकिन आज विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई। अब दिल्ली को उसका नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। फिलहाल अभी भी केजरीवाल के घर पर विधायक दलों की बैठक जारी है।

आज शाम LG को इस्तीफ़ा सौपेंगे केजरीवाल 

आज केजरीवाल के घर हो रही विधायक दल की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया। सभी विधायकों ने मिलकर आतिशी के नाम की घोषणा की। आपको बता दें कि आतिशी केजरीवाल की सबसे भरोसेमंद नेताओं में से एक है। केजरीवाल जेल जाने से पहले सबसे ज्यादा मंत्रालय आतिशी को सौंप कर गए थे। और आज केजरीवाल ने विधायक दलों की बैठक में खुद आतिशी के नाम पर मुहर लगाए। अब क्योंकि दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है तो आज शाम चार बजे केजरीवाल अपना इस्तीफ़ा LG को सौंपेंगे। 

AAP की सबसे भरोसेमंद मंत्री

आतिशी के बारे में बात करे तो वो आम आदमी पार्टी की सबसे भरोसेमंद मंत्री मानी जाती है। आम आदमी पार्टी में रहकर आतिशी शिक्षा विभाग, PWD, जल विभाग, राजस्व, योजना और वित्त विभाग के अलावा कुल 14 मंत्रालयों को अकेले संभाल रही हैं। आतिशी अन्ना आंदोलन के समय से ही संघटन में जुड़ी हुई है। केजरीवाल के जेल में रहते हुए पार्टी के सारे अहम फैसले और मोर्चा आतिशी ही देखती थी। आतिशी इससे पहले मनीष सिसोदिया की राजनैतिक सलाहकार भी रह चुकी हैं।

आगामी चुनाव तक दिल्ली का मोर्चा संभालेंगी आतिशी

आज विधायक दलों की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया। आज शाम को ही केजरीवाल LG के पास अपना इस्तीफ़ा लेकर जायेंगे। साथ ही नई सरकार के गठन की दावेदारी भी पेश करेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में फरवरी 2025 में चुनाव होना है। तब तक आतिशी ही दिल्ली का मोर्चा संभालेंगी।

Tags:    

Similar News