Delhi Politics: आतिशी आज लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

Delhi Politics: आतिशी के साथ गोपालराय, सौरभ भारद्वाज समेत कुल पांच मंत्रियों के आतिशी के कैबिनेट में शामिल होने की संभावना है।

Report :  Network
Update:2024-09-21 06:27 IST

Atishi (Pic:Social Media)

Delhi Politics: आतिशी आज यानी 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 21 सितंबर से आतिशी मार्लेना सिंह को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। उनके साथ पांच मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। आतिशी के साथ गोपालराय, सौरभ भारद्वाज समेत कुल पांच मंत्रियों के आतिशी के कैबिनेट में शामिल होने की संभावना है।

मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई थी जिसमें आतिशी को सर्वेसम्मति से दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया था। प्रेसीडेंट ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। दिल्ली को आज यानी 21 सितंबर को नया मुख्यमंत्री आतिशी के रूप में मिल जाएगा।

पूराने चेहरों पर ही रहेगा भरोसा

नियम के अनुसार दिल्ली में सात मंत्री बन सकते हैं। आतिशी के कैबिनेट में भी केजरीवाल के कार्यकाल में रहे मंत्रियों के ही शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रह है कि नए मंत्रियों पर भरोसा नहीं जताया जाएगा क्यों कि दिल्ली में फरवरी में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में अगर नए चेहरे को कैबिनेट में लिया जाता है तो उसे कार्य को समझने में ही तीन से चार महीने लग जाएंग। इसलिए माना जा रहा है कि केजरीवाल कैबिनेट में रहे मंत्री ही आतिशी के कैबिनेट में भी रहेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतिशी आज यानी 21 सितंबर को राजभवन शाम 4ः30 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाएंगे।

केजरीवाल, सिसोदिया सहित कई नेता शामिल होंगे

आतिशी के साथ आम आदमी पार्टी के पांच विधायक गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया, संजय सिंह सहित कई नेता शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News