Delhi Politics: आतिशी 21 को लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Delhi Politics: मंगलवार को आतिशी को आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था।

Report :  Network
Update:2024-09-19 13:24 IST

Atishi (Pic:social Media) 

Delhi Politics: आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गईं हैं। वे 21 सितंबर यानी शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। आतिशी के साथ ही गोपाल राय, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन सहित 5 मंत्री भी शपथ लेंगे। बता दें कि मंगलवार को आतिशी को आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। बैठक में ही सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने ऐलान किया गया था।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। जेल से बाहर आने के बाद ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। केजरीवाल ने मंगलावार दिल्ली के के उप राज्यपाल से मिल कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई थी जिसमें आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया था। अब आतिशी 21 सितंबर यानी शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। आतिशी के साथ ही गोपाल राय, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन सहित 5 मंत्री भी शपथ लेंगे। गोपाल राय, कैलाश गहलोत पहले भी मंत्री रह चुके हैं। 

पुराने चेहरों पर ही रहेगा भरोसा

माना जा रहा है कि आतिशी के कैबिनेट में भी पुराने चेहरों को ही शामिल किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा का चार महीने बाद ही चुनाव होना है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल के कैबिनेट में रहे मंत्रियों को ही आतिश के कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा है। दिल्ली में फरवरी में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी किसी नए चेहरे को नए विभाग की जिम्मेदारी शायद नहीं सौंपेगी। 

राष्ट्रपति को भेजा था प्रस्ताव

एक दिन पहले ही उपराज्यपाल ने दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेजा था। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह उपराज्यपाल सचिवालय में होगा। लेकिन अगर आम आदमी पार्टी शपथ ग्रहण के लिए कोई अन्य जगह का प्रस्ताव रखती है तो शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उस जगह पर भी कराया जा सकता है। 

Tags:    

Similar News