Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी-महबूबा मुफ्ती कल बनेंगी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा, दिखेगी 'महिला शक्ति'

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम चरण से गुजर रही है। शनिवार को यह यात्रा महिला शक्ति को समर्पित होगा। जिसमें प्रियंका गांधी के साथ महबूबा मुफ़्ती भी शामिल होंगी।

Written By :  aman
Update:2023-01-27 22:44 IST

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Social Media)

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। यात्रा इस वक्त जम्मू-कश्मीर होकर गुजर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) शनिवार (28 जनवरी) को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख विकार रसूल वानी (Vikar Rasool Wani) ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने मीडिया को बताया कि, यात्रा शनिवार को अवंतीपोरा (Awantipora) इलाके के चुरसू से शुरू होगी। जिसमें पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) के साथ कई महिलाएं भाग लेंगी।

कांग्रेस पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख वानी ने बताया कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा' हिस्सा बनेंगी। पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती के साथ अन्य महिलाएं भी इसमें शिरकत करेंगी। यात्रा में महिलाओं की संख्या अधिक होगी। महबूबा मुफ्ती के पैदल मार्च का हिस्सा बनने की संभावना है। 

भारत जोड़ो यात्रा के आगे का कार्यक्रम

विकार रसूल वानी ने कहा, कि 'बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल, पंपोर के पास चाय के लिए ब्रेक लेंगे। रात का पड़ाव श्रीनगर के बाहरी इलाके पंथा चौक में ट्रक यार्ड (Truck Yard in Pantha Chowk) में होगा। रसूल वानी ने आगे कहा, '29 जनवरी को यात्रा पंथा चौक से फिर शुरू होगी और बुलेवार्ड रोड पर नेहरू पार्क तक चलेगी। राहुल गांधी वहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।'

अनंतनाग जिले में है यात्रा

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Congress General Secretary Jairam Ramesh) ने कहा, कि 'रैली 30 जनवरी को होगी। इसमें समान विचारधारा वाले दलों के नेता या प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। यात्रा फिलहाल कश्मीर के अनंतनाग जिले में है।

उमर अब्दुल्ला भी बने थे यात्रा का हिस्सा

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पटेल ने मीडिया को बताया, हमारी नेता प्रियंका गांधी शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा का हिसस बनेंगी। यात्रा अवंतीपोरा से शुरू होगी। महबूबा मुफ़्ती भी इस यात्रा में शामिल होंगी। पदयात्रा में अधिकांश महिलाएं हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि, एक दिन पहले ही राहुल गांधी की इस यात्रा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला हिस्सा बने थे।

Tags:    

Similar News