हिंसा से कांपा बिहार: पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां! एक की मौत, 17 घायल

बिहार में चुनाव के मद्देनजर पूजा समीतियों को निर्देश दिए गए थे कि वे 26 अक्टूबर की शाम तक विसर्जन कर लें। हालाँकि मुंगेर जिले में विसर्जन के लिए जब पुलिस ने लोगों से कहा था स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गयी।;

facebooktwitter-grey
Update:2020-10-27 09:58 IST
हिंसा से कांपा बिहार: पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां! एक की मौत, 17 घायल
  • whatsapp icon

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले मुंगेर में हालात बिगड़ गए। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यहां जमकर बवाल हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच भी झड़प हो गयी। हिंसा इतनी बढ़ गयी कि विसर्जन में फायरिंग तक की गयी, जिसमे कई लोग घायल हुए, वहीं एक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि 17 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले में 100 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल:

दरअसल, बिहार में चुनाव के मद्देनजर पूजा समीतियों को निर्देश दिए गए थे कि वे 26 अक्टूबर की शाम तक विसर्जन कर लें। हालाँकि मुंगेर जिले में विसर्जन के लिए जब पुलिस ने लोगों से कहा था स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गयी। पंडित दीन दयाल चौक के पास शंकरपुर की प्रतिमा को विसर्जन को लेकर पुलिस लोगों को समझा रही थी कि तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

Bihar Munger Violence one killed many injured including police personnel during Durga idol immersion

पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प, हुई फायरिंग, एक की मौत

फायरिंग में एक 18 साल के युवक अनुराग की मौके पर मौत हो गयी, वहीं अन्य पांच लोग घायल हो गए। तत्काल उन्हें इलाज के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर उत्पात मचाया और पुलिस से भिड़ गए। लोगों का आरोप है कि पुलिस की फायरिंग में युवक की मौत हुई।

ये भी पढ़ें- मां दुर्गा विसर्जन के दौरान मौतें: डूबी नाव तो मचा कोहराम, अब निकाली जा रही लाशें

हालाँकि पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने जानबूझ कर पत्थराव और फायरिंग की। घटना के बाद दीन दयाल चौक और आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।

17 पुलिसकर्मी घायल

मामले में मुंगेर के डीएम राजेश मीणा ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए जानबूझ कर बवाल किया और फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं भीड़ के हमले में संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार समेत 17 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना का करारा जवाब: पाकिस्तान में मची तबाही, कई सालों तक रखेगा याद

एसपी लिपि सिंह ने कहा कि इस घटना में कई पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। फायरिंग भीड़ की तरफ से हुई है। 12 राउंड की फायरिंग की गई पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया और सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News