Bihar: पूर्व CM जीतनराम मांझी की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर रेप का केस, बच्चे के पिता होने का भी लगा आरोप

Bihar News: बिहार में महागठबंधन के एक सहयोगी दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर रेप का केस दर्ज किया गया है। यह नेता पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (HAM) के दानिश रिजवान है।

Report :  Network
Update: 2022-09-17 06:37 GMT

हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान (न्यूज नेटवर्क)

Bihar News: बिहार में महागठबंधन के एक सहयोगी दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर रेप का केस दर्ज किया गया है। यह नेता पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (HAM) से जुड़े हैं। इनका नाम दानिश रिजवान है। दरअसल झारखंड राज्य की निवासी एक अनुसूचित जनजाति की महिला ने सचिवालय थाने में HAM के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आराेप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उसे 10 साल का एक बेटा है। उसका आरोप कि 11 साल पहले सचिवालय थाना इलाके में उसके साथ रेप हुआ। इसके बाद वह गर्भवती हो गई।

यह बेटा दानिश का ही है। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके बेटे का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। ताकि सारे राज से पर्दा उठ जाए। पुलिस का कहना है यह केस झारखंड में दर्ज हुआ था। क्योंकि घटना की बात सचिवालय थाना इलाके की है इसलिए झारखंड पुलिस ने अपने थाने में जीरो FIR कर इसे सचिवालय थाना को भेज दिया। इस मामले में सचिवालय ASP काम्या मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें फंसाया जा रहा है। महिला द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।

डीएनए की तो वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। पुलिस काे जांच में हर तरह का सहयाेग देंगे। वहीं आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि 11 साल पहले पटना आई थी। उस वक्त दानिश एक एक टीवी चैनल में काम करते थे। रांची जाने के लिए पटना जंक्शन पहुंची। रांची जाने के लिए उस वक्त ट्रेन नहीं थी। कुछ बदमाश परेशान करने लगे। वह किसी तरह भागकर जंक्शन के बाहर पहुंची। वहां दानिश रिजवान दिखा तो उससे मदद मांगी। मदद के बाद बाद वह सचिवालय इलाके के एक फ्लैट में लेकर गए। यह शख्स कोई और नहीं दानिश रिजवान थे महिला का आरोप है कि दानिश रिजवान ने उसे खाना खिलाया खाने के बाद उसे चक्कर आने लगा। 

इसके बाद दानिश रिजवान ने उसके साथ गंदी हरकत की। फ्लैट में खाना स्टेशन से बाहर आने पर दानिश खड़े थे। सचिवालय इलाके के एक फ्लैट में लेकर गए, जहां दो प्लेट खाना मंगवाया। खाना खाने के बाद चक्कर आने लगा और इसी दाैरान उसने गंदी हरकत की। महिला ने दर्ज केस में कहा है कि घटना के बाद वह रांची चली गई। रांची एसएसपी से मिली तो उसे ही जेल भेज दिया। जेल जाने के एक महीने बाद पता चला कि गर्भवती हूं। बच्चे को जन्म दिया। उसका दावा है कि बच्चा दानिश रिजवान का ही है। माना जा रहा है कि डीएनए जांच कराने के लिए दानिश रिजवान को नोटिस भेजा जाएगा।

Tags:    

Similar News