Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के IED ब्लास्ट से 2 जवान शहीद, 4 घायल

Bijapur Naxal Attack: जानकारी के अनुसार सेना को नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर ये हमला किया गया।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-18 02:48 GMT

Bijapur Naxal Attack (Social Media)

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सलियों ने एक बार फिर सेना के जवनों पर हमला किया है। सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने IED से हमला कर दिया। इस हमले में एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए। साथ ही चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर करे रायपुर के अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सेना को नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर ये हमला किया गया। हमले के बाद मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया है।

पाइप बम फटने से दो जवान शहीद

जानकारी के अनुसार घटना आज तड़के सुबह की है। सुरक्षाबलों को तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडीमरका के जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षा बल के जवान नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे थे तभी पाइप बम फट गया। हमले की जद में छह जवान आ गए। बुरी तरह घायल हुए दो जवान शहीद हो गए। साथ ही चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का मौके पर इलाज जारी है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें एअरलिफ्ट करके रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। शहीद होने वालों में राज्य टास्क फोर्स के मुख्य आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह का नाम शामिल है। पुरूषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एसपी जीतेंद्र कुमार यादव के अनुसार घायल जवान अब खतरे से बाहर हैं।

पिछले महीने भी हुआ था हमला

पिछले महीने की शुरुआत में इसी तरह की एक घटना में सुकमा जिले से सामने आई थी। इस घटना में आईईडी विस्फोट के चलते सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हुए थे। सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (सीओबीआरए) 201 बटालियन के जवान दोपहर करीब 3 बजे अपने नियमित गश्त पर निकले थे। इस दौरान जवान सिलगेर से टेकुलागुडेम शिविरों की ओर जा रहे थे। नक्सिलयों ने उनके ट्रक को आईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया था। 

Tags:    

Similar News