Controversial Statement: तेलंगाना सीएम रेड्डी के इस बयान पर भाजपा हुई हमलावार, बोली- भारत को विभाजित के लिए कांग्रेस नेता चल रहे योजना

Telangana CM Controversial Statement:गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले रेवंत रेड्डी ने कहा कि हमारा DNA बिहार के DNA से अच्छा है। इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस के पर जोरदार हमला बोला।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-12-07 13:10 GMT

Telangana CM Controversial Statement (सोशल मीडिया) 

Telangana CM Controversial Statement: तेलंगाना के नए-नवेले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा बिहार के DNA पर दिए गए विवादित बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के द्वारा भारत को विभाजित करने की अजीब योजना चल रही है। आज कल उत्तर बनाम दक्षिण शुरू किया है। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी ने जिन मुख्यमंत्री राव का हराया है, उनके DNA में बिहार का अंश है। उनके पूर्वज बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जाति के हैं, वे वहां से आए थे। इससे पहले कांग्रेस के एक एमपी भारत विभाजन को लेकर बयान दे चुके हैं।

कांग्रेस पार्टी खुद को प्रासंगिक बनाने के लिए किस सीमा तक गिरेगी?

गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले रेवंत रेड्डी ने कहा कि हमारा DNA बिहार के DNA से अच्छा है। इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंशक प्रसाद नई दिल्ली के भाजपा कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद को प्रासंगिक बनाने के लिए किस सीमा तक गिरेगी। इससे पहले कांग्रेस के एक एमपी ने कहा था कि नार्थ-साउथ बंट रहा है। प्रसाद ने पूछा कि कांग्रेस पार्टी भारत की आजादी का इतिहास, भारत का आध्यात्मिक इतिहास के बारे में कुछ जानती है, सबसे बड़ा सवाल राहुल गांधी क्या समझते हैं? उन्होंने कहा कि क्या गांधी परिवार को पता है कि भारत की एकता उत्तर में भी है, दक्षिण में भी है। क्या उन्हें पता है कि माता वैष्णों पर जो नारियल चढ़ता है, वह दक्षिण में पैदा होता है। जब कांग्रेस को यही नहीं पता है तो क्योंकि नार्थ और साउथ इंडिया की बात की जा रही है।

क्षणिक लाभ के लिए कांग्रेस न करे प्रहार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना अतीत भूलती चली जा रही है। तेलंगाना के सीएम का विवादित बयान का वीडियो कल ही आ गया था,ऐसा अलग रहा था कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उनसे माफी मंगवा कर शपथ समारोह में शामिल होने के लिए कहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने क्षणिक लाभ के लिए भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, सामाजिक और राजनीतिक एकता पर इस प्रकार से प्रहार न करे, जिसे स्थापित करने के लिए देश के संतों और संन्यासियों ने बड़ा काम किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को कुछ पता है कि शंकराचार्य जब केरल से चले थे, तो उन्होंने चारों मठों की स्थापना की थी। उत्तर में ज्योतिष्पीठ, दक्षिण में श्रृंगेरी पीठ, पश्चिम में द्वारिका शारदा पीठ और पूरब में पुरी गोवर्धन पीठ। यही तो भारत है। अपने को राजनीतिक रूप से प्रासंगिक करने के लिए कहां तक गिरेगी कांग्रेस पार्टी।

Tags:    

Similar News