'महिलाओं के खिलाफ क्राइम में राजस्थान नंबर-1, बिहार भी पीछे नहीं', केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर अटैक

Anurag Thakur PC : राजस्थान और बिहार में महिलाओं के उत्पीड़न और बढ़ रहे अपराध मामलों को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया को संबोधित किया। बीजेपी नेता ने कहा कि, बिहार में महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले बढे हैं।

Update: 2023-07-22 10:44 GMT
अशोक गहलोत, अनुराग ठाकुर, नीतीश कुमार (Social Media)

Anurag Thakur PC: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना पर देश का सियासी तापमान चढ़ा हुआ है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शनिवार (22 जुलाई) को दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर (BJP Headquarters, Delhi) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमलावर होते हुए उनसे इस्तीफा मांगा। अनुराग ठाकुर ने बिहार (Bihar), राजस्थान (Rajasthan) और पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर पलटवार किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, 'बिहार में महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले बढे हैं। इसी प्रकार राजस्थान में भी 10 लाख से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'राजस्थान में एक मंत्री ने अपनी ही सरकार से सवाल पूछा, तो उसे बर्खास्त कर दिया गया। राजस्थान में अराजक स्थिति व्याप्त है।'

महिलाओं के खिलाफ क्राइम में राजस्थान अव्वल

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। कई राज्यों में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिहार के बेगूसराय में जो हुआ वह हमारे सामने है। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा, महिलाओं के खिलाफ क्राइम में राजस्थान नंबर- वन राज्य है। वहां अपराधियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। उल्टे, राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने पर सीएम गहलोत ने अपने एक मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) को ही बर्खास्त कर दिया।'

मंत्री ने आवाज़ उठायी, तो किया बर्खास्त
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'पिछले चार साल में यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के 1.09 लाख मामले हुए हैं। भारत में बलात्कार के 22 प्रतिशत मामले अकेले राजस्थान से सामने आए हैं। मगर, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने एक मंत्री को ही बर्खास्त कर दिया। क्योंकि, उनके ही मंत्री ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर आवाज उठायी।'
'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कहने वाले कहां गए?

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को भी घेरा। उन्होंने कहा, 'प्रियंका जी कहती हैं, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मगर राजस्थान पर चुप रह सकती हूं। उन्होंने कहा, दौसा में रेप और हत्या, उदयपुर में दुष्कर्म कर 8 टुकड़े कर फेंकने का मामला सामने आता है। जोधपुर, जो मुख्यमंत्री का गृह जिला है में रेप होता है तो 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कहने वाले कहां गए? उन्होंने कहा, एक मंत्री जिन्होंने हिम्मत करके कुछ कहा उसे राहुल और सोनिया जी के इशारे पर पद से ही हटा दिया गया। वहीं, आपके मंत्री धालीवाल कहते हैं, राजस्थान में रेप इसलिए हो जा रहा है क्योंकि ये वीरों की भूमि है।'

'हावड़ा में भी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल (West Bengal Violence) में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'बंगाल में हत्या और हिंसा के रास्ते सत्ता हथियाने का काम हुआ। हावड़ा में महिला को निर्वस्त्र (Woman Naked in Howrah) करके घुमाया और पीटा गया। इसी तरह, मालदा जिले में भी अर्धनग्न कर दो महिलाओं को पीटा गया। प्रधानमंत्री ने महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कड़े कदम उठाने को कहा, तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने अपने मंत्री के खिलाफ ही कड़े कदम उठा लिए। उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।'

Tags:    

Similar News