Sonbhadra: सीबीएसई बोर्ड- बारहवीं में शौर्य तो हाईस्कूल में आयुष ने मारी बाजी, ऊर्जांचल के छात्रों का रहा जलवा

जिला मुख्यालय पर स्थित मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज में इंटर में समृद्धि चैरसिया 95 प्रतिशत अंक के साथ टाप पर रही। वहीं सत्यम सेठ ने 94 प्रतिशत, अमित कुमार ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किया।

Update: 2022-07-22 13:12 GMT

Sonbhadra CBSE class 10th-12th toppers in Sonbhadra (Image-Newstrack)

Sonbhadra Class 10th-12th Results 2022: सीबीएसई बोर्ड का शुक्रवार को घोषित परिणाम में जिले के अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम जहां शत-प्रतिशत रहा। वहीं जिले के विद्यार्थियों ने भी बेहतर परिणाम अर्जित कर विद्यालय, परिवार और जिले का नाम रौशन किया। ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर जहां शक्तिनगर स्थित संत जोेसेफ स्कूल के शौर्य मिश्रा ने 98.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे जिले में टाॅप किया। वहीं इसी विद्यालय के आयुष मुखोपाध्याय ने हाईस्कूल में 98.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में सर्वाधिक अंक अर्जित कर विद्यालय और जिले क मान बढ़ाया।


जिला मुख्यालय पर स्थित मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज में इंटर में समृद्धि चैरसिया 95 प्रतिशत अंक के साथ टाप पर रही। वहीं सत्यम सेठ ने 94 प्रतिशत, अमित कुमार ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किया। हाईस्कूल में श्रीयुश गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टाॅप किया। हर्ष चैबे ने 97, श्रृष्टि मौर्या ने 96, अभय पांडेय ने 96, सिद्धार्थ तिवारी ने 96, अंशिका त्रिपाठी ने 96, भावेश उपाध्याय ने 96, प्रिंस चैरसिया ने 96, प्रतीक कुमार पे 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम बढ़ाया।

विद्यालय परिवार की तरफ से प्रसन्नता जताते हुए बच्चों को मिष्ठान्न खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रबंधक रमाशंकर दूबे ने जहां इसके लिए बच्चों और शिक्षकों की सराहना की। वहीं प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार पांडेय, विशेष पाठक, अमित पटेल, अमित त्रिपाठी, सतीश चंद्र मिश्रा, अमित चतुवेर्दी, विनय केशरी, जय प्रकाश सिंह ने भी प्रसन्नता का इजहार किया।

प्रकाश जीनियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर में वाणिज्य वर्ग से अभिषेक यादव ने 93 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग से दीपक कुमार सिंह ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद जैन, प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार यादव, संतोष कुमार पांडेय ने परिणाम पर प्रसन्नता जताते हुए विद्यार्थियों को आगे चलकर और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।

डीएवी राबर्ट्सगंज में इंटर में आदर्श कुमार पांडेय ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया। वहीं दिव्यांश पाण्डेय 95.2 प्रतिशत, श्रेयांश गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित कर श्रेष्ठता दर्ज कराई। प्रधानाचार्य डॉ. अंकुर भाटिया ने परिणाम में प्रसन्नता जताते हुए बताया कि सीबीएसई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में 146 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। सभी ने उत्तीर्ण होने में सफलता प्राप्त की।


केंद्रीय विद्यालय चोपन में इंटर विज्ञान वर्ग में ऐश्वर्य पांडेय 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, श्रद्धा 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, उमंगचंद्र ने 92.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में अभिनव गर्ग ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, श्वेता कनौजिया ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, अनन्या अग्रवाल ने 90.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य बी प्रसाद ने परिणाम पर प्रसन्नता जताई।

संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के शौर्य मिश्रा ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जहां विद्यालय के साथ ही पूरे जिले में 12वीं में टॉप किया। वहीं श्रिया 97.4 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में दूसरे स्थान पर रही। अभिनव और संसिद्धि शुक्ला 478 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। हाईस्कूल में आयुष मुखोपाध्याय ने 98.2 अंक हासिल कर विद्यालय टाॅप किया। अविरल पटेल ने 97 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, अक्षत गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान अर्जित कर विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया। प्रधानाचार्य फादर आचीर्बाल्ड डिसिल्वा ने परिणाम पर प्रसन्नता जताई।

संत फ्रांसिस स्कूल अनपरा में हाईस्कूल में 98 प्रतिशत अंक पाकर अनिकेत साह ने प्रथम, 97.2 अंक के साथ अमन चैरसिया द्वितीय, 96.4 अंक के साथ अनंत सिंह तृतीय रहे। बारहवीं में विज्ञान संकाय में 96.2 प्रतिशत अंक के साथ लीमा सूसन सुनील प्रथम, 96 प्रतिशत अंक के साथ अंकुर द्वितीय, 95.4 अंक पाकर शेफाली शर्मा तृतीय स्थान अर्जित की। वाणिज्य संकाय में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर श्रेया गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। शेफाली ने रसायन विज्ञान में शत प्रतिशत अंक हासिल कर मान बढ़ाया।

प्रधानाचार्य फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा, सुनील सिरिल, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, ओम प्रकाश राय, पंकज श्रीवास्तव, विनय तिवारी, शैलू शर्मा, विमलेश शर्मा, मनोज शर्मा, प्रशांत मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार आदि ने परिणाम पर खुशी जताते हुए विद्यार्थियों की सराहना की। विद्यालय का भी परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा।

डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में अंशिका मिश्रा ने 96.4ः अंक अर्जित कर प्रथम, अविनाश कुमार मौर्या ने 95.2 अंक हासिल कर द्वितीय, निशा केशरी ने 94.8ः अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बारहवीं में सीआईएसएफ के अधिकारी रोहित गंगवार की पुत्री ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, कोमल सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान अर्जित किया। प्रधानाचार्य राजकुमार ने सफलता का श्रेय बच्चों की मेहनत को दिया।

रेणुकूट में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की तरफ से संचालित अदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शिवेंद्र नाथ पांडेय ने विज्ञान संकाय और वैभव रघुवंशी ने वाणिज्य संकाय में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विज्ञान संकाय में देवांश कुमार सिंह और हिमांशी नायक ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, अंनत खरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में पायल झा ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान और शुभांगी घोष राय ने 96.4 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान अर्जित किया।

प्रधानाचार्या डैफनी अंगर ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हिंडाल्को के मुखिया एन नागेश और हिंडाल्को मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, वनिता वासनिक ने परिणाम पर प्रसन्नता जताते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

डीएवी बीना में 12वीं में विज्ञान वर्ग से विशेष गर्ग 95 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में नैंंसी मिश्रा 96 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम रहे। हाईस्कूल में रिया सिंह 98 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम रहीं।

Tags:    

Similar News