चंद्रयान 2 पर भड़कीं ममता! बोल दिया ऐसा, जमकर हुई ट्रोल

चंद्रयान 2 शुक्रवार देर रात 1 से 2 बजे के बीच चांद की सतह पर उतरने वाला है। भारत अब इतिहास रचने से कुछ ही दूर है। भारत के अलावा तमाम देश भी चंद्रयान पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी भी इसके लिए काफी उत्साहित हैं।

Update: 2023-03-31 11:18 GMT
चंद्रयान 2 पर भड़कीं ममता! बोल दिया ऐसा, जमकर हुई ट्रोल

कोलकाता : चंद्रयान 2 अब कुछ ही घंटों में चंद्रमा पर लैंड होने वाला है। इससे कुछ समय पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद्रयान 2 को लेकर एक विवादित बयान दिया है। वह निशाना तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर साधना चाहती थीं लेकिन उन्होंने चंद्रयान 2 पर विवादित टिप्पणी दे डाली। अपना बयान देकर ममता खुद ही फंस गई हैं।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 2 : किसी मुश्किल की घड़ी से कम नहीं आखिर के 14.5 मिनट

दरअसल, अपने एक भाषण के दौरान मोदी सरकार की बुराई करने में ममता इतनी खो गईं कि उनको पता नहीं चला कि वह क्या बोल गई हैं। अपने एक भाषण में ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार चंद्रयान के प्रचार में कुछ ऐसी जुटी हुई है, जैसे पहले तो कभी भारत ने किसी स्पेस मिशन का संचालन किया ही नहीं है।

ममता यही नहीं रुकीं। उन्होंने ये भी कहा कि मोदी सरकार देश में उपजे आर्थिक संकट को छुपाने के लिए चंद्रयान 2 का इस्तेमाल कर रही है।वहीं, ममता बनर्जी अब अपने विवादित बयान को लेकर फंस गयी हैं। तमाम देशवासी उनको अपने विवादित बयान के लिए काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं।

राज्य विधानसभा में दिया बयान

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में ये बयान दिया। ममता ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, ‘केंद्र सरकार चंद्रयान मिशन का प्रचार इस तरह कर रही है जैसे कि देश में पहली बार चंद्रयान लांच हुआ हो और मोदी सरकार में आने से पहले ऐसे मिशन कभी भी शुरू ना हुए हों। असल में चंद्रयान 2 एक ऐसा मिशन है, जिसका इस्तेमाल देश में चल रही आर्थिक बदहाली की खबरों को छुपाने के लिए किया जा रहा है।’

Full View

यह भी पढ़ें: ये 9 गाने! बिना चंद्रयान के कराएंगे चांद की सैर

बता दें, चंद्रयान 2 शुक्रवार देर रात 1 से 2 बजे के बीच चांद की सतह पर उतरने वाला है। भारत अब इतिहास रचने से कुछ ही दूर है। भारत के अलावा तमाम देश भी चंद्रयान पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी भी इसके लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसे में उन्होंने देशवासियों से अपील भी की है। पीएम मोदी ने अपील की है कि सभी देशवासी इस करिश्मे के साक्षी बनें।

यह भी पढ़ें: रहस्यों से भरा चांद! यकीन मानिये चंद्रमा पर है धन्वंतरि का खजाना

Tags:    

Similar News