Chandrayaan 3 : 'हेलो पृथ्वीवासियों...', चंद्रमा की सतह से प्रज्ञान रोवर का खास संदेश, लैंडर विक्रम के बारे में बताया

Chandrayaan-3 Pragyan Rover: 'चंद्रयान-3' मिशन में शामिल रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा से अपनी और विक्रम लैंडर की सेहत के संबंध में जानकारी दी। इतना है नहीं धरती वासियों का हालचाल भी लिया।

Update: 2023-08-29 12:53 GMT
Chandrayaan-3 Mission (Social media)
Chandrayaan-3 Mission: भारत के चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) के साथ गए रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा से अपना हालचाल बताया है। प्रज्ञान रोवर ने एक संदेश भेजा है। अपने मैसेज में प्रज्ञान ने पृथ्वीवासियों का हालचाल भी लिया। रोवर ने बताया कि, वह और उसका दोस्त विक्रम लैंडर संपर्क में हैं। दोनों की सेहत अच्छी है। संदेश में ये भी कहा गया है कि जल्द ही सबसे अच्छा परिणाम आने वाला है।

रोवर प्रज्ञान ने क्या दिया संदेश?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर LVM3-M4/CHANDRAYAAN-3 MISSION नामक अकाउंट से एक संदेश पोस्ट किया गया है। इस ट्वीट में प्रज्ञान रोवर का मैसेज पोस्ट हुआ है। जिसमें कहा गया है, 'हेलो पृथ्वीवासियों ! मैं चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर हूं। आशा करता हूं कि आप अच्छे से होंगे। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने के अपने रास्ते पर हूं। मैं और मेरा दोस्त विक्रम लैंडर संपर्क में हैं। हमारी सेहत अच्छी है। सबसे अच्छा रिजल्ट जल्द आ रहा है।'

Tags:    

Similar News