Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर ने भेजी चांद के सबसे नजदीक की तस्वीरें, ऐसा दिखता है दक्षिणी ध्रुव..बाहर निकला रोवर प्रज्ञान

Chandrayaan-3: भारत ने इतिहास चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। लैंडर विक्रम ने चांद की सबसे करीब की तस्वीर भेजी है। ये तस्‍वीर चंद्रमा के साउथ पोल की है। चंद्रमा पर पहुंचने वाले पिछले सभी अंतरिक्ष यान भूमध्यरेखीय क्षेत्र में उतरे हैं।

Update: 2023-08-23 16:41 GMT
Chandrayaan-3 (Social media)

Chandrayaan-3: चांद पर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने ताजा तस्वीर भेजी है। ये तस्वीर चांद की सतह की सबसे करीब की बताई गई है। दरअसल, ये तस्‍वीरें लैंडर विक्रम ने उस समय ली थी, जब वह चंद्रमा की सतह पर लैंड कर रहा था। विक्रम लैंडर पर हॉरिजॉन्‍टल वेलोसिटी कैमरे (Horizontal Velocity Camera) लगा हुआ है। ये तस्‍वीरें उसी से ली गई हैं। बेंगलुरु के MOX-ISTRAC और विक्रम लैंडर के बीच संपर्क बना हुआ है जिससे ये तस्‍वीरें मिली हैं। चंद्रयान- 3 के विक्रम लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर निकल आया है।

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर के सतह पर लैंडिंग होने के बाद कई तरह से काम करेगा। ISRO वैज्ञानिकों ने बताया कि, चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मून मिशन को तीन प्रमुख हिस्से में बांटा गया है। सबसे पहला था, प्रोपल्शन मॉड्यूल (propulsion module), जो लैंडर को चांद की कक्षा तक लेकर गया है। इससे हाल ही में विक्रम अलग हो गया था, जबकि प्रोपल्शन मॉड्यूल चांद की सतह में घूम रहा है। इससे अलग होने वाले लैंडर विक्रम के साथ ही रोवर प्रज्ञान (Rover Pragyan) को भेजा गया था। अब, लैंडर विक्रम ने चांद पर सफलतापूर्वक उतरकर मिशन का पहला पड़ाव पूरा कर लिया है।

Tags:    

Similar News