स्थापना दिवस: BJP युवाओं को मारना चाहती है, मैं आपके साथ खड़ा- राहुल गांधी

देश के इतिहास में सबसे पुरानी और गुलाम भारत की गवाह रही राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का शनिवार को 134वां स्थापना है। इस मौके पर कांग्रेस (Congress) देशव्यापी स्तर पर 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकालेगी।

Update: 2019-12-28 04:20 GMT

नई दिल्ली: देश के इतिहास में सबसे पुरानी और गुलाम भारत की गवाह रही राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का शनिवार को 134वां स्थापना (Congress 134th foundation day) है। इस मौके पर कांग्रेस (Congress) देशव्यापी स्तर पर 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही है। वहीं विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी की कई दिग्गज नेता अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए।

सोनिया, राहुल समेत पार्टी के दिग्गजों ने की कार्यक्रम में शिरकत :

कांग्रेस ने अपने 134वें स्थापना दिवस को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की मुखालफत के नाम समर्पित किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजधानी दिल्ली में पार्टी के स्थापना दिवस आयोजन समारोह के साथ इसकी शुरूआत की। सोनिया गांधी शनिवार सुबह पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया, इस दौरान मनमोहन और राहुल गांधी भी मौजूद रहे तो प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में भाजपा के खिलाफ हुंकार भरी।

राहुल गांधी दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद गुवाहाटी पहुंचे हैं। जहां संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि नफरत और गुस्से से असम आगे नहीं बढ़ेगा। खुशी और दुख में मैं आपके साथ खड़ा हूं। बीजेपी युवाओं को मारना चाहती है। बीजेपी हमारी संस्कृति और इतिहास पर हमला कर रही है। आज भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पीएम मोदी का काम नफरत फैलाने वाला है।

ये भी पढ़ें: बड़ा धमाका: दहल गया अमरीका, 12 लोग घायल

लखनऊ में प्रियंका ने सीएए पर सरकार को घेरा :

सीएए के खिलाफ सरकार की घेरेबंदी जारी रखते हुए प्रियंका ने कहा कि इस मुद्दे पर देश का यंगिस्तान (युवा) पीछे हटने वाला नहीं है। प्रियंका ने इस बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि जनता के असली मुद्दों से देश का ध्यान बंटाने के लिए एनडीए सरकार ऐसे फैसले ले रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के खिलाफ सड़कों पर आया युवा वर्ग आंदोलन की तार्किक परिणति तक मैदान नहीं छोड़ेगा।

प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश खतरे में है। सीएए और एनआरसी से डराया जा रहा है। देश में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। सरकार छात्रों की आवाज दबा रही है। साथ ही प्रियंका ने कहा कि यूपी चुनाव अकेले लड़ने के लिए हमें मजबूती चाहिए।

प्रियंका ने अपने ट्वीट में कहा 'क्रोनोलोजी समझिए आप, पहले वो आपसे से दो करोड़ नौकरियों का वादा करेंगे, फिर वो सरकार बनाएंगे।



कांग्रेस का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा:

गौरतलब है कि कांग्रेस का इतिहास देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जुड़ा हुआ है। इसका गठन साल 1885 में हुआ जिसका श्रेय एलन ऑक्टेवियन ह्यूम को जाता है। वहीं व्योमेश चंद्र बनर्जी इसके पहले अध्यक्ष बने।

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह बोले, भारत बनेगा सबसे पहले ऐसा देश

Tags:    

Similar News