'पेपर लीक नहीं रोक पा रहे PM मोदी, कांग्रेस संसद में उठाएगी मुद्दा', NEET विवाद पर बोले राहुल

NEET UG Row: दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा कहा जा रहा था कि मोदी जी ने रूस-यूक्रेन युद्ध रोक दिया, लेकिन कुछ कारणों से नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक को रोक नहीं पाए हैं या रोकना नहीं चाहते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-06-20 10:01 GMT

NEET UG Row (सोशल मीडिया) 

NEET UG Row: नीट यूजी 2024 का विवाद अभी थमा ही नहीं था कि अब यूजीसी-नेट की परीक्षा लीक हो गई। इन दोनों परीक्षा लीक होने के बाद इसको कराने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) पर प्रश्नचिन्ह खड़ा गया है। कांग्रेस सहित विपक्षी दल लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर पेपर लीक के मामले पर हमलावार है। नीट यूजी और नेट यूजीसी पेपर लीक के मामले पर राहुल गांधी ने गुरुवार को पहली बार प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर तंज सकते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। मोदी जी पेपर लीक के मामले रोक नहीं पा रहे हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा दिया, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पार रहे

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा कहा जा रहा था कि मोदी जी ने रूस-यूक्रेन युद्ध रोक दिया, लेकिन कुछ कारणों से नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक को रोक नहीं पाए हैं या रोकना नहीं चाहते हैं। शिक्षा व्यवस्था का डिमॉनेटाइजेशन हो गया है। निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे। इससे छात्रों को नुकसान हो रहा है। राहुल गांधी ने इसको व्यापम घोटाले से जुड़ दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में व्यापम हुआ और उसे व्यापम को नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पूरे देश में फैला रही है।

एजुकेशन सिस्टम पर बीजेपी का कब्जा

उन्होंने कहा कि सारे विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर भाजपा के लोगों बने हुए हैं। उनके वाइस पेरेंट्स आर्गेनाइजेशन ने कैप्चर कर रखा है। इस वजह से पेपर लीक हो रहे हैं। देश से पूरे एजुकेशन सिस्टम पर बीजेपी का कब्जा है। मेहनती छात्रों के साथ धोखा हुआ है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

NTA को क्लीन चिट पर राहुल ने कही ये बात

नीट परीक्षा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा एनटीए को क्लीन चिट दिए जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि इन मामलों में उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। अगर वे क्लीन चिट देते हैं, तो इसका कोई मतलब नहीं है, उनकी विश्वसनीयता शून्य है। हर कोई जानता है कि इसका केंद्र मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश हैं।

पहले अर्थव्यवस्था अब शिक्षा प्रणाली कर रहे बर्बाद

नीट मुद्दे और यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी ने कहा, अब लोगों को स्पष्ट रूप से पता चल गया है कि हम एक आपदा पर बैठे हैं और हमारे पास एक ऐसी सरकार है, जो अपंग है। यह एक गहरा राष्ट्रीय संकट है। मुझे (सरकार की ओर से) प्रतिक्रिया की कोई क्षमता भी नहीं दिखती है। प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी करके अर्थव्यवस्था के साथ जो किया, वही अब शिक्षा प्रणाली के साथ किया है। ऐसा होने और आपको परेशान होने का कारण यह है कि एक स्वतंत्र और उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि जो लोग यहां दोषी हैं, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए और उन्हें दंडित किया जाए।

Tags:    

Similar News