किसानों के समर्थन में कांग्रेस का राजभवन मार्च, दिग्विजय समेत 20 नेता गिरफ्तार

सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। आज दिल्ली पुलिस किसानों से मुलाकात करेगी। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस उनसे ट्रैक्टर रैली के आयोजन को लेकर बात करेगी।

Update:2021-01-23 13:59 IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता आज भोपाल में राजभवन का घेराव कर रही है। दोपहर 11 बजे सभी कार्यकर्ता जवाहर चौक में एकत्रित हुए।

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में किसानों के समर्थन में राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार कर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। यही नहीं, कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

जिसके बाद से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह और विधायक कुणाल चौधरी समेत 20 कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेसी राजभवन तक नहीं पहुंच पाए हैं।

केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं महबूबा मुफ्ती, दिया ऐसा बयान, मच गई सनसनी

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का राजभवन मार्च, दिग्विजय समेत 20 नेता गिरफ्तार(फोटो:सोशल मीडिया)

कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेसी कर रहे प्रदर्शन

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता आज भोपाल में राजभवन का घेराव कर रही है। दोपहर 11 बजे सभी कार्यकर्ता जवाहर चौक में एकत्रित हुए।

इसके बाद यहां से रैली राजभवन के लिए रवाना हुई। पुलिस ने रैली को रोशनपुर के आगे नहीं जाने दिया। इससे पहले ही पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार कर कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

वहीं लखनऊ में किसानों का एक समूह आज राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें ट्रैक्टर रैली का ज्ञापन सौंपेगा। यह ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में दिया जाएगा।

दरअसल यह किसान कृषि कानून के विरोध में दोपहर एक बजे ट्रैक्टर रैली निकालकर राजभवन जाने की तैयारी में हैं। ये सभी किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की मांग कर रहे हैं।

वहीं आज शाम चार बजे संयुक्त किसान मोर्चा की आपात मीटिंग बुलाई गई है। ये सभी किसान सिंघु बॉर्डर स्थित कजारिया टाइल्स हॉल में बैठक करेंगे।

मायावती का इकलौता MLA भी छोड़ गया साथ, अब नीतीश कैबिनेट में बनेगा मंत्री



सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात करेगी दिल्ली पुलिस

दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। आज दिल्ली पुलिस किसानों से मुलाकात करेगी। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस उनसे ट्रैक्टर रैली के आयोजन को लेकर बात करेगी।

बीते दो महीने ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने पर अड़े हुए हैं। आंदोलनरत किसान नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि उनकी 26 जनवरी की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली दिल्ली के व्यस्त आउटर रिंग रोड पर ही होगी, जैसा कि पहले तय किया गया था।

मोदी का बंगाल दौराः देगा बड़ा सियासी संदेश, जवाब में ममता करेंगी शक्ति प्रदर्शन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News