Delhi MCD Election: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, गंदे पानी का हल, हर घर फ्री आरओ जल का वादा

Delhi MCD Election: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत अन्य नेताओं ने घोषणा पत्र जारी किया। इसमें कई योजनाओं को लागू करने का ऐलान किया गया है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-11-30 10:37 GMT

Congress releases manifesto for Delhi MCD Election (Pic: Social Media)

Delhi MCD Election: दिल्ली में हो रहे नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज 30 नवंबर बुधवार 2022 घोषणा पत्र जारी कर दिया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत अन्य नेताओं ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर घोषणा पत्र जारी किया। इसमें कई योजनाओं को लागू करने का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में फ्री आरओ पानी देने के साथ अनाधिकृत कालोनियों का हाउस टैक्स माफ करने का ऐलान किया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की मुख्य बातें

1. कचरे का शत प्रतिशत डोर टू डोर कलेक्शन, ढलाव मुक्त दिल्ली।

2. वर्तमान 23 फीसदी ग्रीन क्षेत्र को बढ़ाकर अगले 5 वर्षों में 32 फीसदी करने का लक्ष्य।

3. गंदे पानी का हल, हर घर फ्री आरओ जल, हर परिवार के सालाना औसतन 10,000 की बचत, बेहतर स्वास्थ्य।

4. हाउस टैक्स पिछला माफ अगला हाफ, गांव व 32 गज से नीच के फ्लैट में पूर्ण माफ।

4. एमसीडी स्कूल को डे बोर्डिंग स्कूल बनाया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों तथा विभूतियों के नाम नामकरण किया जाएगा।

6. दलित वार्ड, माडल वार्ड होगा।

7. दलित कल्याण के लिए ठेका प्रथा को खत्म कर दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।

8. राजीव रत्न आवास योजना के फ्लैट किराए की योजना में शामिल करने के जनविरोधी निर्णय की स्थिति में दलित गरीबों को नगर निगम द्वारा किराये का भुगतान किया जाएगा।

9. संत गुरु रविदास के विशाल मंदिर का निर्माण।

10. लाडली योजना का विस्तार तथा कल्याण राशि को बढ़ाया जाएगा।

11. डिजिटल डिवाइड को खत्म करने के लिए 5वीं तक छात्रों को टैबलेट मुहैया कराया जाएगा।

12. निगम अस्पतालों को सुपर स्पैशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा।

14 दवाएं आधी कीमत पर मिलेंगी असके लिए शीली दीक्षित स्वास्थ्य सहायता योजना शुरु की जाएगी।

15. छठ घाटों की संख्या बढाई जाएगी।

16. प्रत्येक वार्ड में एक मॉडल सार्वजनिक शौचालय होगा।

17. डोमेस्टिक वर्करों की आर्थिक मदद के लिए शीला दीक्षित घरेलू मजदूर कल्याण योजना।

18. लिलटर्न माफिया, पार्किंग माफिया, टोल टैक्स, विज्ञापन माफिया को खत्म किया जाएगा।

19. जब तक गरीबों को मकान का हक अधिकार के तहत पक्का मकान नहीं दिया जाता है, गरीबों के घरों पर बुलडोजर नहीं चलने दिया जाएगा।

20. पार्षदों के कोष का सामाजिक ऑडिट किया जाएगा।

21. गाजीपुर, भलस्वा, ओखला में खड़े तीनों कूड़े के कुतुबमीनार को 18 महीने में खत्म किया जाएगा।

22. शराब से संबंधित लाइसेंस जारी करने से पहले जनता से परामर्श लेकर उनकी राय सुनिश्चित की जाएगी। 

Tags:    

Similar News