नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, बाहर से आने वाले मजदूरों पर किया ये एलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश ने दूसरे राज्यों से बिहार आ रहे प्रवासी मजदूरों के रहने के लिए कैंप बनाने के निर्देश दिए हैं।

Update: 2020-03-29 03:31 GMT

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश ने दूसरे राज्यों से बिहार आ रहे प्रवासी मजदूरों के रहने के लिए कैंप बनाने के निर्देश दिए हैं। ये कैंप बिहार के सीमावर्ती जिलों में बनाए जाएंगे। यहां पर दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों को रखा जाएगा। इस कैंप में मजदूरों के भोजन-कपड़े और डॉक्टरी जांच की सुविधा होगी।

शनिवार को राज्य के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव दीपक कुमार को 'आपदा सीमा राहत शिविर' बनाने के निर्देश दिए। ये शिविर नेपाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में बनाए जाएंगे।

नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कहा कि इन कैंपों में खाने और सोने के अलावा लोगों को मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना वायरस से निपटने के लिए गठित फंड में विधायक निधि से 7 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।

Tags:    

Similar News