कोरोना का कहर: भारत के 18 राज्यों में मिला डबल म्यूटेंट वेरिएंट, सरकार की बढ़ी चिंता

भारत में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते दैनिक मामले डराने लगे हैं। इतना ही नहीं देश के 18 राज्यों में कोरोना वायरस के डबल म्यूटेंट वैरिएंट भी मिले हैं।

Update: 2021-03-24 10:37 GMT
MP होगा बंद! नाइट कर्फ्यू की तैयारी में शिवराज सरकार, कोरोना पर लिया ये फैसला

नई दिल्ली: भारत में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते दैनिक मामले डराने लगे हैं। इतना ही नहीं देश के 18 राज्यों में कोरोना वायरस के डबल म्यूटेंट वैरिएंट भी मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना का नया वैरिएंट पुराने के मुकाबले कई गुना ज्यादा जानलेवा है।

UP से बड़ी खुशखबरी: कोरोना हुआ खत्म, अब सभी मरीजों को मिलेगा इलाज

देश के 18 राज्यों में VOCs के नमूनों की हुई पहचान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किये हैं वो वाकई डराने वाले हैं। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा शेयर किए गए कुल 10,787 पॉजिटिव सैंपल में अब तक कुल 771 Covid-19 वेरिएंट्स (VOCs) का पता चला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इनमें यूके (बी .1.1.7) वायरस के लिए 736 सैंपल शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीकी (B.1.351) के वायरस के लिए 34 सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं। एक सैंपल ब्राजील (P.1) वैरिएंट का है, जो पॉजिटिव पाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि देश के 18 राज्यों में इन VOCs के नमूनों की पहचान की गई है।

भारत भवन का स्थापना दिवसः मुख्य अतिथि ये महिला, इसी इमारत में की मजदूरी



डबल म्यूटेंट वैरिएंट का मतलब

डबल म्यूटेंट वैरिएंट का मतलब से एक व्यक्ति का कोरोना वायरस के दो अलग-अलग टाइप से संक्रमित होना है। इसे आसान शब्दों में कोरोना का डबल इंफेक्शन कह सकते हैं। दुनिया में ऐसा पहला मामला ब्राजील में आया था। ब्राजील में दो मरीज एक ही साथ कोरोना वायरस के दो अलग अलग वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे।

UPSSSC कंप्यूटर ऑपरेटर भर्तीः लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें यहां

Tags:    

Similar News