Covid-19 Guidelines: केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए दिशा निर्देश किए जारी, लक्षण वाले यात्रियों को रखा जायेगा अलग

COVID-19 Guidelines: आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक कर स्थितियों की समीक्षा की गई। इस बैठक के बाद रात 9 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक दिशा निर्देश जारी किया।

Report :  Rakesh Mishra
Update: 2022-12-23 03:08 GMT

Corona guidelines for international travelers। (Social Media)

Covid-19 Guideline's: चीन से कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के सामने आने के बाद, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक कर स्थितियों की समीक्षा की गयी। बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बताया की अधिकारियों से किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने को लेकर आगाह कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वर्चुअल बैठक में मोदी ने कहा की कोरोना अभी गया नहीं है और हमें सभी सावधानी बरतनी होगी।

इस बैठक के बाद रात 9 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक दिशा निर्देश जारी किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड के संदर्भ में 'अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए दिशा निर्देश' जारी किए हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के साथ-साथ हवाई अड्डों, बंदरगाहों और भूमि सीमाओं सहित प्रवेश के बिंदुओं के साथ प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है। यह आदेश 24 दिसंबर से प्रभावी होगा।

ये हैं गाइडलाइन

  • सभी यात्रियों को उनके देश में कोविड के खिलाफ स्वीकृत टीकाकरण के अनुसार पूरी तरह से टीका लगाया जाना चाहिए।
  • मास्क का प्रयोग और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहतर।
  • यात्रा के दौरान कोविड-19 के लक्षण वाले किसी भी यात्री को मानक प्रोटोकॉल के अनुसार अलग रखा जाएगा।
  • लक्षणों वाले यात्रियों को अनुवर्ती उपचार के लिए बाद में एक अलगाव सुविधा में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
  • आगमन पर स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। 
  • स्क्रीनिंग के दौरान लक्षण पाए जाने वाले यात्रियों को तुरंत अलग किया जाना चाहिए।
  • एक उड़ान पर कुल यात्रियों का 2% आगमन पर हवाई अड्डे पर यादृच्छिक परीक्षण से गुजरना होगा। 
Tags:    

Similar News