झारखंड विधानसभा में 55 फीसद मंत्रियों का आपराधिक रिकार्ड

छह मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक और गंभीर आपराधिक मुकदमों की घोषणा की है। यह कुल मंत्रियों का 55 प्रतिशत है। इन 11 मंत्रियों में नौ लगभग 82 फीसद करोड़पति हैं। इन सभी 11 मंत्रियों की औसत संपत्ति 6.59 करोड़ रुपये है। आज जारी हुई झारखंड इलेक्शन वाच की रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी झारखंड विधानसभा में 2019 का चुनाव जीतकर पहुंचे मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्रियों के घोषित शपथ पत्रों के विश्लेषण से मिली है।

Update: 2020-01-30 16:18 GMT

नई दिल्ली। झारखंड इलेक्शन वाच के अनुसार छह मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक और गंभीर आपराधिक मुकदमों की घोषणा की है। यह कुल मंत्रियों का 55 प्रतिशत है। इन 11 मंत्रियों में नौ लगभग 82 फीसद करोड़पति हैं। इन सभी 11 मंत्रियों की औसत संपत्ति 6.59 करोड़ रुपये है। आज जारी हुई झारखंड इलेक्शन वाच की रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी झारखंड विधानसभा में 2019 का चुनाव जीतकर पहुंचे मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्रियों के घोषित शपथ पत्रों के विश्लेषण से मिली है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) नेता अभय सिंह ने हेमंत सोरेन की सरकार से समर्थन लिया वापस

इन मंत्रियों में सबसे अधिक संपत्ति तीन मंत्रियों रामेश्वर उरांव के पास 28 करोड़, मिथिलेश कुमार ठाकुर के पास साढ़े दस करोड़ से अधिक और हेमंत सोरांव के पास साढ़े आठ करोड़ से अधिक है। 11 में से 10 मंत्रियों ने अपने ऊपर देनदारी घोषित की है जिसमें सबसे अधिक देनदारी इन तीन मंत्रियों चम्पई सोरेन पर लगभग 85 लाख, जगरनाथ महतो पर लगभग सतत्तर लाख और सत्यानंद भोखले पर लगभग 52 लाख है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के नक्सली संगठन पीएलएफआई के दो सदस्य गिरफ्तार

झारखंड में जिन तीन मंत्रियों की आय सबसे अधिक है। इनमें मिथिलेश कुमार ठाकुर की एक करोड़ से अधिक, हेमंत सोरेन की 31 लाख और आलमगीर आलम की तीस लाख से अधिक है। 11 मंत्रियों में सिर्फ एक महिला है। मंत्रियों में आठ दसवीं से 12वीं पास हैं जबकि तीन स्नातक और उससे अधिक शिक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी में पत्थलगढ़ी के सात विरोधियों की हत्या

मंत्रियों में चार की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच है जबकि सात की आयु 51 से 80 वर्ष के बीच है।

Tags:    

Similar News