BSF DG: डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन ने BSF DG का कार्यभार संभाला, पंकज कुमार सिंह से लिया पदभार

BSF DG: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक (डीजी) सुजॉय लाल थाउसेन को BSF के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होंने आज कार्यभार संभाला।

Written By :  aman
Update: 2022-12-31 13:15 GMT

डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन (Social Media)

Dr. Sujoy Lal Thaosen BSF DG : डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन (Dr. Sujoy Lal Thaosen) ने शनिवार (31 दिसंबर) को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक (डीजी) ने एक दिन पहले बयान में कहा था कि BSF महानिदेशक पंकज कुमार सिंह 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। जिसके बाद सुजॉय लाल थाउसेन को बीएसएफ महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक हैं। उन्हें BSF DG का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

आपको बता दें, CRPF प्रमुख थाउसेन मध्य प्रदेश कैडर (Thoussen Madhya Pradesh Cadre) से हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, थाउसेन नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। थाउसेन ने आज दोपहर पंकज कुमार सिंह से BSF प्रमुख का प्रभार संभाला। 

1988 बैच के हैं IPS अधिकारी

डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। थाउसेन सीमा सुरक्षा बल सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक (DG) के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला है। थाउसेन वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक रहते हुए आज से BSF DG का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। 

सुजॉय लाल थाउसेन मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। असम के हाफलोंग के रहने वाले IPS अधिकारी सुजॉय लाल थाउसेन ने उज्जैन विश्वविद्यालय (Ujjain University) से पीएचडी की है। सुजॉय लाल थाउसेन का जन्म 6 नवंबर, 1963 को असम के हाफलोंग में हुआ था। थाउसेन ने विशेष सुरक्षा समूह (SPG) सहित विभिन्न क्षमताओं में विभिन्न बलों की सेवा की थी। जिसे भारत के प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों को निकट सुरक्षा प्रदान करने का कार्य सौंपा गया है।

थाउसेन के नाम कई बड़ी उपलब्धियां

सुजॉय लाल थाउसेन ने SPG में दो बार सेवा की थी। पीएम मनमोहन सिंह और भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल चुके हैं। थाउसेन ने अंतर्राष्ट्रीय पुलिस टास्क फोर्स (IPTF) के हिस्से के रूप में संयुक्त राष्ट्र में भी काम किया है। उन्हें 1999 से 2000 तक बोस्निया और हर्जेगोविना में तैनात किया गया था। उन्होंने गणतंत्र दिवस, दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह और राष्ट्रमंडल खेल 2010 जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण किया।

Tags:    

Similar News