CTET Result 2023: जल्द जारी होगी सीटीईटी रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजें

CTET Result 2023: उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-02-23 10:41 GMT

CTET Result 2023 (Pic: Social Media)

CTET Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही सीटीईटी दिसंबर 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। सीटीईटी परिणाम जारी करने की तारीख और समय के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई फरवरी के अंत तक सीटीईटी के नतीजे घोषित कर सकता है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।

प्रारंभिक आंसर-की 14 फरवरी को जारी की गई थी और करैक्शन विंडो 17 फरवरी, 2023 को बंद कर दी गई थी। फाइनल आंसर की साथ ही रिजल्ट भी जारी होने की संभावना है।

CTET Result 2023 ऐसे करें चेक

  • Step1. उम्मीदवार सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • Step2. होम पेज पर उपलब्ध दिसंबर परीक्षा के लिए CTET 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • Step3. अब अपने लॉगिन विवरण को ध्यान से दर्ज करे और सबमिट पर टैप करें।
  • Step4. आपका सीटीईटी परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • Step5. परिणाम में उल्लिखित अंकों और व्यक्तिगत विवरण की जांच करें।
  • Step6. अब इसे वेबसाइट से डाउनलोड करे और भविष्य में उपयोग के लिए उसी की एक कॉपी अपने पास रखें।

परीक्षा में शामिल हुए थे इतने लाख से अधिक उम्मीदवार

सीबीएसई (CBSE) बोर्ड ने 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 तक देश के 73 शहरों में 211 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड मोड में सीटीईटी परीक्षा आयोजित की गई थी। एग्जाम में रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 30 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे।

Tags:    

Similar News