Cyclone Fani: अब बंगाल से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है तूफान फानी

ओडिशा में तबाही मचाने के बाद अब फैनी तूफान का खतरा पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ गया है। खड़गपुर को पार करके पश्चिम बंगाल पहुंचे तूफान ने तेज हवाओं के साथ दस्तक दे दी है। यहां 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल रही हैं।

Update: 2019-05-04 04:21 GMT

कोलकाता: ओडिशा में तबाही मचाने के बाद अब फैनी तूफान का खतरा पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ गया है। खड़गपुर को पार करके पश्चिम बंगाल पहुंचे तूफान ने तेज हवाओं के साथ दस्तक दे दी है। यहां 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें....कानपुर: फानी तूफ़ान के मद्दनेजर 926 जर्जर मकान खाली कराने के निर्देश

शुक्रवार सुबह ओडिशा के तट से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान फानी ने अब पश्चिम बंगाल में दस्तक दे दी है। तूफान के चलते राज्‍य के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोलकाता समेत 8 जिलों में सबसे ज्यादा असर होने का अनुमान। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान अब पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्‍लादेश की ओर बढ़ रहा है।

फानी तूफान की वजह से कोलकाता में कल शाम से तेज बारिश हो रही है। कोलकाता एयरपोर्ट पर सभी विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

यह भी पढ़ें....LIVE: चक्रवात ‘फोनी’ से मुकाबले के लिये बांग्लादेश तैयार, अब तक 8 की मौत

झारखंड में भी फानी तूफान को लेकर सभी 24 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है।

ओडिशा में तूफान ने ली 8 जानें

शुक्रवार सुबह ओडिशा के तट से टकराने वाला 'फानी' तूफान कल दिन भर पूरे राज्‍य में तबाही मचाता रहा। तूफान की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 150 लोग जख्मी हुए हैं। बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए हैं, वहीं कच्चे मकान भी ध्वस्त हो गए हैं।

Tags:    

Similar News