'डे' इन हिस्ट्री, 30 अगस्त: इस दिन रूसी क्रांति के नायक लेनिन को मारी गईं गोलियां
लखनऊ: इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन हर दिन इतिहास के बनने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। 30 अगस्त के इतिहास के लिए भी यही मायने हैं। इस दिन इतिहास की कुछ बहुत महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। जिसमें से एक घटना रूसी क्रांति के नायक व्लादमीर लेनिन से जुड़ी हुई है। उन्हें आज ही के दिन गोली मारी गई थी लेकिन वह इस हमले में जीवित बच निकले थे। तो आईए नज़र डालते हैं, इस दिन घटी कुछ ऐतिहासिक घटनाओं पर-
लेनिन की हत्या का प्रयास
व्लादमीर लेनिन का जन्म 1870 में हुआ था। बहुत छोटी उम्र में ही उन्होंने विभिन्न विषयों का अध्ययन कर डाला था। 1887 में इनके बड़े भाई को मृत्यदंड दिया गया था। यही वह घटना थी, जिसने लेनिन को रूस में क्रान्ति लाने की ओर निर्णायक रूप से अग्रसर किया था।
30 अगस्त 1918 के दिन लेनिन को दो बार गोलियां मारी गई। लेकिन वे दोनों बार इस जानलेवा हमले में बच निकले। गोलियां लगने से पहले वे एक मजदूर फैक्ट्री से भाषण देकर निकले थे। इस घटना के बाद रूस में पहले से चल रहा गृह युद्ध और तेज हो गया था। आगे 1917 में उन्होंने रूस में क्रांति कर दी।
देश और दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त कई कारणों से महत्वपूर्ण है, जिनमें से ये सभी प्रमुख हैं....
1659: औरंगजेब ने दारा शिकोह को मौत के घाट उतार दिया।
1836: मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।
1976: नॉटिंग हिल कार्निवल में भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
1982: फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था।
2001: युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।
1945: जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना हुई।
ये भी पढ़ें...कैसा रहेगा 30अगस्त का दिन, सफलता या असफलता किस ओर होगा आपका भाग्य