केजरीवाल ने गडकरी, सिब्बल, मजीठिया से माफी मांगी, जानें कब तक चलेगा ये सिलसिला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से माफी मांग ली। इसके बाद दोनो ने संयुक्त रूप से दिल्ली कोर्ट में मानहानि के मुकदमे को वापस लेने की अर्जी दे दी है।

Update: 2018-03-20 03:21 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से माफी मांग ली। इसके बाद दोनो ने संयुक्त रूप से दिल्ली कोर्ट में मानहानि के मुकदमे को वापस लेने की अर्जी दे दी है।

केजरीवाल ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल से भी माफी मांग ली है। पूर्व में केजरीवाल ने कपिल सिब्बल को वोडाफोन को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था।

इस बीच आप के मुखिया ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने पूर्व वकील रामजेठमलानी के वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ आपत्ति जनक शब्द के इस्तेमाल का विरोध किया था और कहा था कि उन्होंने कभी भी अपने अधिवक्ता को जेटली के खिलाफ विवादित शब्द के इस्तेमाल के लिए निर्देश नहीं दिया था।

पिछले हफ्ते आप मुखिया शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से क्षमा मांग चुके हैं उन पर उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त होने का आरोप लगाया था। लेकिन इसके बाद उनकी परेशानी उस समय बढ़ गई थी जब उनकी पार्टी के अध्यक्ष भगवंत सिंह मान और सह अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया था। केजरीवाल ने इस क्षमा याचना के अतिरिक्त मजीठिया को स्पष्टीकरण भी दिया है। सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल उन पर चल रहे मानहानि के 33 मामलों में भी इसी तरह क्षमा याचना कर अदालत के बाहर विवाद सुलझा सकते हैं।

Similar News