Rahul Gandhi on Budget: राहुल गांधी का बजट पर तंज, बोले- गोली के घाव पर लगाया बैंड-एड

Union Budget 2025: यूनियन बजट 2025 पर राहुल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अंग्रेजी मुहावरे के माध्यम से सरकार पर तंज कसा है।;

Update:2025-02-01 16:20 IST

Rahul Gandhi on Union Budget 2025

Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट पेश के करने के बाद विपक्ष के नेताओं के रिएक्शन आने शुरू हो गए। वहीं बजट पेश होने के लगभग साढ़े तीन घंटे बाद लाेकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने साेशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अंग्रेजी में एक पोस्ट किया। उन्होंने अंग्रेजी मुहावरे A band-aid for bullet wounds! के माध्यम से यूनियन बजट 2025 पर तंज कसा। जिसका हिंदी अनुवाद है... गोली के घाव पर बैंड-एड की पट्टी! यानी बंदूख की गोली से लगे घाव पर बैंड-एड लगाना कि जो ये दर्शाता है कि यह गंभीर समस्या से अपर्याप्त तरीके से निपटने का प्रयास है।

मुहावरे से बजट पर

राहुल गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश यूनियन बजट 2025 को बिल्कुल उस मुहावरे की तरह बताया है। यानी देश को आर्थिक रूप से मजबू बनान के लिए ये बजट काफी नहीं है। उन्होंने आगे लिखा वैश्विक अनिश्चितता के बीच, हमारे आर्थिक संकट को हल करने के लिए प्रतिमान बदलाव की आवश्यकता थी। लेकिन यह सरकार विचारों के मामले में दिवालिया हो चुकी है।

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। यहां देखें किसने क्या कहा...

भूपेश बघेल ने क्या कहा

केंद्रीय बजट 2025 पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग, गरीबों , किसानों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। इसमें आधारभूत संरचना के लिए कुछ भी नहीं है जिससे लोगों को रोजगार मिले।

देश को डुबोने वाला बजट

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्रीय बजट पर कहा कि इसमें किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश का नाम तक नहीं लिया। किसानों के लिए कुछ भी नहीं। किसान धरने पर बैठे हैं, उनकी बात, MSP की बात नहीं हुई। यह देश को डूबोने वाला बजट है।

पिछले प्रस्ताव का क्या हुआ

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने केंद्रीय बजट पर कहा कि हमें कोई भी विवरण देने से पहले बजट को देखना होगा। क्योंकि शैतान हमेशा विवरण में छिपा होता है। नए प्रस्तावों की भरमार है, लेकिन यह भी देखना होगा कि पिछले बजट में जो प्रस्ताव घोषित किए गए थे उनका क्या हुआ?

MNREGA- MSP पर कोई बात नहीं

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने केंद्रीय बजट पर कहा कि हमारे किसानों को MSP नहीं दिया गया जो वो चाहते थे। वे परमाणु ऊर्जा की बात करते थे लेकिन हमारे हरियाणा में परमाणु संयंत्र है लेकिन उस पर कुछ नहीं हो रहा है। कई मुद्दे हैं, गरीबों के लिए आवास, MNREGA पर कोई बात नहीं हुई। अभी बिहार और दिल्ली में चुनाव हैं तो उसी के लिए यह है, किसी और को कुछ नहीं दिया गया। हरियाणा को कुछ नहीं दिया गया।

Tags:    

Similar News