Delhi Election Results 2025: सटीक साबित हुआ Newstrack का पोल सर्वे, पहले यूपी अब दिल्ली

Delhi Assembly Election Results 2025: दिल्ली चुनाव में न्यूज़ट्रैक के अपने एक्सक्लूसिव सर्वे में भाजपा को 42 से 47 तथा आप को 23 से 26 सीटें देने का अनुमान जताया था। अब नतीजे इसी की तस्दीक कर रहे हैं।;

Newstrack :  Network
Update:2025-02-08 17:44 IST

Delhi Assembly Election Result List App Lost Seat and BJP Winners Seat Declare Exit Poll Newstrack Proved Correct

Delhi Assembly Election Result 2025: नई दिल्ली। न्यूज़ट्रैक का चुनावी सर्वे फिर सटीक साबित हुआ है। दिल्ली चुनाव में न्यूज़ट्रैक के अपने एक्सक्लूसिव सर्वे में भाजपा को 42 से 47 तथा आप को 23 से 26 सीटें देने का अनुमान जताया था। अब नतीजे इसी की तस्दीक कर रहे हैं। न्यूज़ट्रैक ने पहले ही दिल्ली चुनाव में भाजपा की शानदार जीत और आम आदमी पार्टी की पराजय का अनुमान जता दिया था।

इसके पहले भी न्यूज़ट्रैक ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने चुनावी सर्वे में सही अनुमान प्रस्तुत किये थे। न्यूज़ट्रैक के चुनावी सर्वे जमीनी स्तर पर व्यापक रायशुमारी पर आधारित होते हैं।


दिल्ली चुनाव में भी न्यूज़ट्रैक ने गहन सर्वे किया था। दिल्ली की सभी निर्वाचन क्षेत्रों की जमीनी हकीकत पर न्यूज़ट्रैक का सर्वे तैयार किया गया था। न्यूज़ट्रैक ने अपने सर्वे में बता दिया था कि कांग्रेस कहीं रेस में नहीं है।

यूपी असेम्बली चुनाव में एकदम निशाने पर रहा था न्यूज़ट्रैक का सर्वे

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में न्यूज़ट्रैक का सर्वे एकदम सटीक अनुमान वाला साबित हुआ है। न्यूज़ट्रैक ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी एक़दम सटीक पूर्वानुमान प्रस्तुत किया था। न्यूज़ट्रैक ने यूपी की एक एक सीट पर विस्तृत विश्लेषण के आधार पर भाजपा को 250 तथा समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।


उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के फाइनल रिजल्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 255 तथा समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिलीं थीं। इस प्रकार न्यूज़ट्रैक का सर्वे एकदम सटीक साबित हुआ था।

न्यूज़ट्रैक के चुनावी सर्वे प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में वहां की जमीनी हकीकत और लोगों से रायशुमारी के आधार पर विश्लेषित किये हुए होते हैं।

Tags:    

Similar News