MCD Election 2022: गली-गली शराब के ठेके क्यों खुलवाए, तो केजरीवाल कहते हैं BJP गाली दे रही है- आदेश गुप्ता

MCD Election 2022: दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल और AAP पर जोरदार हमला बोला। कहा, इनसे सवाल पूछो तो कहते हैं बीजेपी गाली दे रही।

Written By :  aman
Update: 2022-11-30 13:45 GMT

आदेश गुप्ता और अरविंद केजरीवाल (Social Media)

MCD Election 2022: दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) एमसीडी चुनाव के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री को चुनौती दी थी, कि बुधवार सुबह 10 बजे वो झड़ौदा पुलिस स्टेशन के पास आएं और सुनें कि बीजेपी ने निगम में कितने काम किए हैं। मगर, वो नहीं आए। आदेश गुप्ता ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को किसने कितने काम किए हैं, उस पर बहस और काम गिनवाने की चुनौती दी थी।

वादे के मुताबिक, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता झडौदा पहुंचे। वहां उन्होंने आधा घंटा इंतज़ार किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, कि 'आम आदमी पार्टी और उनके मुखिया अरविंद केजरीवाल की आदत है वो किसी पर कोई इल्जाम लगा देते हैं, वो भी बिना कुछ जाने। इसके लिए कई बार उन्हें कई लोगों से माफी भी मांगनी पड़ती है। वो कह रहे हैं कि निगम में भाजपा अपने काम गिनवाएं। हम यहां काम गिनवाने के लिए पहुंच गए हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल यहां से गायब है क्योंकि उनकी झूठ बोलने की आदत है।'

'केजरीवाल ने लूट का बढ़िया मॉडल तैयार किया'

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा, 'केजरीवाल से अगर दो काम पूछ लिए जाए तो वो कहने लगते हैं कि उन्हें गाली दी जा रही है। असली बात ये है कि उन्हें काम की बजाए सिर्फ भ्रष्टाचार करना है। उन्होंने हर काम में सिर्फ जनता को लूटने का काम किया है। उन्होंने लूट का एक बढ़िया मॉडल तैयार किया। जिसमें बिजली के आधे दाम करने के नाम पर लोगों को 600 रुपए महीने की छूट देते हैं और बिजली कंपनियों से मिलकर खुद 2500 करोड़ रुपए कमा लेते हैं।'

आदेश गुप्ता- ऑडिट की मांग की तो..

आदेश गुप्ता ने कहा, इसी तरह पानी के बिल को कम करने का वादा करते हैं। दिल्ली जल बोर्ड 500 करोड़ रुपए के फायदे में था, उसमें से 40 हज़ार करोड़ रुपये की लूट लेते हैं। ख़ास बात ये है कि जब इसके ऑडिट की मांग बीजेपी करती है तो वो इसे गाली बताने लगते हैं। जब हम उनसे पूछते हैं कि दिल्ली की गलियों में शराब के ठेके क्यों खोल रहे हो, तो वो कहने लगते हैं कि भाजपा गाली दे रही है।'

MCD ने वर्ल्ड क्लास स्कूल बनवाए

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा, कि 'बीजेपी ने निगम में एमसीडी ने वर्ल्ड क्लास स्कूल बनवाए। आज दिल्ली की हर गली से कूड़ा उठ रहा है। हमने दिल्ली में कूड़े से बिजली बनाने के चार पावर प्लांट लगा दिए हैं। इनमें 100 मेगावाट बिजली बन रही है। हमने पूरी दिल्ली के निगम के इलाकों में एलईडी लाइटें लगवा दी है।'

Tags:    

Similar News