दिल्ली वाले सावधान: यमुना तबाही मचाने को तैयार, इन इलाकों को कराया गया खाली

देश के अधिकतर राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर बना हुआ है। अब इससे देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके भी प्रभावित हो रहे हैं। क्योंकि हरियाणा में होने वाली बारिश के कारण यमुना का पानी उफान मार रहा है। हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से करीब नौ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

Update: 2019-08-20 04:20 GMT

नई दिल्ली: देश के अधिकतर राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर बना हुआ है। अब इससे देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके भी प्रभावित हो रहे हैं। क्योंकि हरियाणा में होने वाली बारिश के कारण यमुना का पानी उफान मार रहा है। हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से करीब नौ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जिस वजह से दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ गई है।

ये भी देखें:पेट्रोल-डीजल अचानक बढ़ा: गाड़ी चलाना पड़ गया अब महंगा, देखें दाम

6 साल का टूटा रिकॉर्ड

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर ने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को जलस्तर 8।28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था। इससे पहले साल 2013 में जलस्तर 8 लाख क्यूसेक था। अभी तक हथिनीकुंज बैराज से यमुना में 8 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा चुका है। वहीँ दिल्ली की तरफ 40 साल बाद इतना पानी छोड़ा गया है।

दिल्ली में यमुना का खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। रविवार दोपहर दो बजे जलस्तर 205.14 मीटर पर था और शाम तक जलस्तर खतरे के निशान को पार करके 205.36 मीटर तक पहुंच गया और मंगलवार शाम चार बजे तक यमुना का जलस्तर 206.20 मीटर तक पहुंच सकता है। वहीं, यमुना के खतरे के निशान को छूने से पहले ही आसपास के इलाकों में खलबली मच गई है।

ये भी देखें:जौहर यूनिवर्सिटी: पत्नी और बेटे संग बुरा फंसे आजम खान, केस दर्ज

2,120 कैंप लगाए गए

केजरीवाल सरकार के ऐलान के बाद लोग अपना ज़रूरी सामान ले कर अपना घर छोड़ कर जा रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार ने 2,120 कैंप लगाए हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली में अगले दो दिन हालात बेहद मुश्किल हो सकते हैं, क्योंकि अगले दो दिन पानी का बहाव तेज होगा।

ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा ने यमुना में पानी छोड़ने से पहले उनको खबर तक नहीं दी। फिलहाल दिल्ली में बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों की हर मुमकिन मदद की तैयारी की जा रही है। दिल्ली के प्रभावित इलाकों में 30 बोट तैनात कर दी गई हैं। साथ ही किसी इमरजेंसी की हालत में मदद के लिए फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। किसी प्रकार की मदद के लिए 011-22421656 और 011- 21210849 पर कॉल की जा सकती है।

Tags:    

Similar News