Flood in Delhi: जल्द मिलेगी बाढ़ से राहत, ITO बैराज के गेट खोलने में जुटे नौसेना के गोताखोर

Flood in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। रविवार को 10 बजे यमुना का जलस्तर 205.95 मीटर दर्ज किया गया है। लेकिन अभी भी यह खतरे के निशान से ऊपर है।

Update: 2023-07-16 06:21 GMT
आईटीओ बैराज के खोले जा रहे गेट ( सोशल मीडिया)

Flood in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। रविवार को 10 बजे यमुना का जलस्तर 205.95 मीटर दर्ज किया गया है। लेकिन अभी भी यह खतरे के निशान से ऊपर है। दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। कई रास्ते अभी भी बंद है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आईटीओ बैराज को खोलने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। भारतीय नौसेना, विशेषज्ञों और गोताखोंरों की टीमें लगातार गेटों को खोलने में लगी हुई हैं।

आज खुल जाएंगे आईटीओ बैराज के गेट

भारतीय नौसेना और गोताखोरों की टीम ने आईटीओ पर यमुना बैराज का गेट खोलने का ऑपरेशन शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि दोपहर बाद आईटीओ बैराज के चार गेट खोले जा सकते हैं। इसके बाद दिल्ली में जमा पानी इन गेटों से बहकर निकल जाएगा। शनिवार शाम को आईटीओ बैराज का पहला जाम हुआ गेट खोल जा चुका है, वहीं चार और गेटों को खोलने की तैयारी चल रही है।

कई सालों से बंद पड़ें बैराज के पांच गेट

जानकारी के मुताबिक बैराज में कुल 32 गेट हैं, जिसमें 27 खुले हुए हैं लेकिन पांच बंद है। पांच बंद गेटों में एक गेट को शनिवार को कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया था। ये पांच गेट दशकों से बंद पड़े हुए थे। लेकिन 45 सालों बाद दिल्ली में आई भयंकर बाढ़ के इन पांच गेटों को खोला जा रहा है।

यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन चालू हुआ

दिल्ली में भीषण बाढ़ के बाद यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया था, लेकिन आज रविवार (16 जुलाई) को फिर मेट्रो स्टेशन को चालू कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो स्टेशन ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होने के साथ ही जलमग्न हुए इलाकों से भी पानी कम होना शुरू हो गया है।

Tags:    

Similar News