किसानों के आंदोलन में राहुल- पीएम ने देश को अंबानी-अडाणी के बीच में बांट दिया

देश की राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों को विपक्ष का साथ मिला है। उनके प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, शरद यादव, सीताराम येचुरी  विपक्ष के कई बड़े नेता किसानों के बीच नजर आए।

Update:2018-11-30 18:10 IST

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों को विपक्ष का साथ मिला है। उनके प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, शरद यादव, सीताराम येचुरी विपक्ष के कई बड़े नेता किसानों के बीच नजर आए।

ये भी पढ़ें—IGURA में अधिकारी की नौकरी छीनना साजिशकर्ताओं को पड़ा महंगा, FIR दर्ज

राहुल का मोदी पर बड़ा हमला

कांग्रेस अध्यश्र राहुल गांधी ने कहा, अगर पीएम मोदी अपने 15 सबसे अमीर दोस्तों का कर्जा माफ कर सकते हैं तो उन्हें देश के करोड़ों किसानों का कर्जा भी माफ करना होगा। पीएम ने देश को अंबानी-अडाणी के बीच में बांट दिया है।

उन्होंने कहा, किसान कोई फ्री गिफ्ट नहीं मांग रहा, अपना हक मांग रहा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 15 दिसंबर से शुरू होंगे नर्सरी के एडमिशन, इससे पहले जानें ये जरूरी बातें

क्या बोले केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, किसानों की नहीं सुनी गई तो वो 2019 में मोदी सरकार के खिलाफ देशभर में कयामत ढा देंगे। हमने दिल्ली के किसानों को 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेअर के हिसाब से मुआवजा दिया। भारत की किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया था। अगर दिल्ली सरकार कर सकती है तो क्या मोदी सरकार नहीं कर सकती?

यह भी पढ़ें: दिल्ली: हजारों किसान पहुंचे रामलीला मैदान, हो रही संसद तक मार्च की तैयारी

अन्नदाता के कब्जे में दिल्ली

किसान कृषि संकट से निपटने के लिये कानून बनाने की मांग कर रहे हैं रामलीला मैदान में डेरा डाले हजारों किसानों ने संसद मार्च का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें संसद मार्ग थाने पर ही रोक लिया इस समय वहीं सभा चल रही है।

Tags:    

Similar News