Delhi MCD Election Result 2022: एमसीडी चुनाव में चला 'झाड़ू', AAP को बहुमत..बीजेपी का 15 सालों का वर्चस्व टूटा

Delhi MCD Election Result 2022: एमसीडी चुनाव में AAP ने बड़ी जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया। बीजेपी ने 104 सीटें जीती।

Update: 2022-12-07 13:07 GMT

MCD Election Result Live देखें पल–पल के अपडेट: Photo- Social Media

Delhi MCD Election Result  2022 Live Updates 7 December: दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर पिछले 15 सालों से काबिज बीजेपी (Bharatiya Janata Party) का वर्चस्व आज टूट गया। दिल्ली नगर निकाय चुनाव (MCD) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार सफलता हासिल करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया। वहीं, बीजेपी ने 104 सीटें जीती। AAP की बढ़त शुरुआत से ही बनी रही। हालांकि, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर दी। बीजेपी भी 100 से अधिक सीटें जितने में सफल रही। किसी तरह गिरते-पड़ते कांग्रेस 9 सीटें जित ली। वहीं, अन्य को 3 सीटें मिली है।

एमसीडी चुनाव में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल आप कार्यालय पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना बुधवार (07 दिसंबर) सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। काउंटिंग सेंटर पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां और दिल्ली पुलिस के 10 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया था। 

इस बार 50 प्रतिशत मतदान हुआ- चुनाव आयोग

मतगणना से पहले आए एक्जिट पोल्ल में पार्टी की बंपर बढ़त से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। आप के दफ्तर में अभी से जश्न का माहौल है। बता दें कि 4 दिसंबर को एमसीडी के सभी 250 वार्डों पर मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो कि पिछली बार से तीन प्रतिशत कम है। मतगणना से जुड़े अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 

Live Updates
2022-12-07 10:29 GMT

MCD चुनाव में BJP को मिला 39.09% वोट

दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP ने बहुमत के साथ जीत दर्ज की। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 39.09 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। वहीं, कांग्रेस को 11.68 फीसदी वोट मिले हैं।

2022-12-07 10:26 GMT

MCD चुनाव की काउंटिंग ख़त्म, AAP को मिली 134 सीटें

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई हैं। एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, बीजेपी को 104 सीटें मिली है। कांग्रेस ने 9 सीटें अपने खाते में की है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें प्राप्त की। 

2022-12-07 09:45 GMT

केजरीवाल बोले- PM मोदी का आशीर्वाद चाहिए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद अपने संबोधन में कहा, 'एमसीडी चुनाव में जो नेता हार गए, वो मायूस न हों। हम उनका भी समर्थन लेंगे। हम दिल्ली को बेहतर बनाएंगे। सबके सहयोग से दिल्ली को ठीक करेंगे। इसके लिए मुझे भाजपा और कांग्रेस का भी सहयोग तथा समर्थन चाहिए। दिल्ली की बेहतरी के लिए हमें केंद्र सरकार से भी मदद चाहिए। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली को ठीक और व्यवस्थित करने के लिए आशीर्वाद चाहते हैं। अब दिल्ली में काम करना है। इसमें सबकी ड्यूटी लगेगी।'

2022-12-07 09:28 GMT

पंजाब सीएम भगवंत मान बोले- जनता जीत गई 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने एमसीडी चुनाव में जीत पर कहा, 'चुनाव लड़ते तो नेता हैं, लेकिन जीतती जनता है। इस बार MCD चुनाव में 15 साल बाद जनता जीत गई।  AAP के गठन को अभी 10 साल ही हुए हैं, लेकिन उसने दिल्ली और पंजाब के लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, कल (गुरुवार) शाम तक आम आदमी पार्टी गुजरात में भी जीत जाएगी।

2022-12-07 09:22 GMT

MCD चुनाव में बीजेपी को अब तक 104 सीटें

दिल्ली की सत्ता के साथ-साथ अब एमसीडी में भी अरविंद केजरीवाल की सरकार चलेगी। एमसीडी चुनाव में बीजेपी को अब तक 104 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

2022-12-07 09:19 GMT

आदेश गुप्ता ने ली MCD चुनाव में BJP हार की जिम्मेदारी

एमसीडी चुनाव के 250 वार्डों पर हुए चुनाव के नतीजे अब अंतिम चरण में हैं। AAP ने बीजेपी के 15 साल पुराने किले को ध्वस्त कर दिया। एमसीडी में बीजेपी की हार की जिम्मेदारी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ली है।

2022-12-07 09:05 GMT

एमसीडी चुनाव में 240 सीटों के आए नतीजे

एमसीडी चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी (AAP) काबिज हुई है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी AAP ने शानदार सफलता हासिल की है। अब तक 240 सीटों के नतीजे आए हैं। AAP ने 131 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि, 3 पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी ने 99 सीटें पर जीत हासिल की है, जबकि 4 पर पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस को अभी तक 7 सीटों पर सफलता मिली है, जबकि 3 पर आगे चल रही है। वहीं, 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।  

2022-12-07 08:59 GMT

AAP कार्यकर्ताओं में जश्न, सिसोदिया ने जताया आभार

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर आभार जताया है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे निगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने 'कट्टर' ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को जिताया। हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है।' वहीं, AAP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।


2022-12-07 08:37 GMT

एमसीडी चुनाव में AAP को बहुमत

दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD) चुनाव में भी बहुमत मिल गया है। AAP ने अब तक 126 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 15 सालों से MCD में जमे बीजेपी को 97 सीटें मिली हैं। वहीं, कांग्रेस ने 7 तथा अन्य ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है।  

2022-12-07 08:24 GMT

AAP की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी शिवानी जीती

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी शिवानी (24 वर्ष) ने रोहतास नगर से जीत दर्ज की है। शिवानी DTU से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा कर रही हैं। इसके अलावा, वह UPSC की तैयारी भी कर रही हैं। शिवानी ने बीजेपी की मौजूदा पार्षद सुमनलता नागर को हराया। शिवानी के पिता की 6 महीने पहले ही निधन हुआ था। 

Tags:    

Similar News